गौमाता पवित्रता का पर्याय है, गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्लउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बृजमोहन रामकली गौ-संरक्षण केन्द्र में गौ-गोपाल मंदिर तथा गौ-स्तंभ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप स्थित बृजमोहन रामकली गौ-संरक्षण केंद्र में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा गौ-गोपाल मंदिर एवं गौ-स्तंभ स्थापना का भूमिपूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल तथा सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने गौपूजन कर गायों को गुड़ और चना खिलाया। इस अवसर पर गौ-संरक्षण केन्द्र के संरक्षक और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के गौ-संरक्षण केन्द्र में बेसहारा गौवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है! यहां ऐसी गौ माता जिन्हें लोग अनुपयोगी मान लेते हैं, सड़कों पर छोड़ देते हैं, उन्हें यहां लाकर उनकी देखभाल, सेवा की जाती है। हमारी संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है, गौ-माता के शरीर में देवी-देवता वास करते हैं। गौमाता पवित्रता का पर्याय है। गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ माता की रक्षा से सृष्टि की रक्षा होती है। खेती के साथ गौमाता को भी बचाना आवश्यक है। गौवंश की रक्षा से ही मानव जाति का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गॉवों तथा नगरों में गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही प्रति गौवंश के मान से प्रतिदिन प्रदान की जाने वाली राशि में वृद्धि की गई है, अब सरकार द्वारा गौशालाओं को प्रति गौवंश के मान से 40 रू प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने रीवा जिले में बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए किए गए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। साथ ही समिति के संरक्षक श्री रघुनंदन शर्मा ने समिति द्वारा बेसहारा गायों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यो तथा गौशाला के संचालन के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम रायसेन श्री मनीष शर्मा, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के उप संचालक सहित अन्य अधिकारी और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी