घटिया सामग्री से हो रहा पानी टंकी का निर्माण कार्य

घटिया सामग्री से हो रहा पानी टंकी का निर्माण कार्य
रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग

शहडोल,, जिले के विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुंडाटोल में नल-जल योजना के तहत बनने वाले पानी टंकी में भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर गुणवत्ताविहीन सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया है। कुंडाटोला में नल-जल योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसमें खराब सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप ठेकेदार पर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से पानी टंकी का काम शुरू हुआ है, इस पर किसी का ध्यान नहीं है। सीमेंट की कमी से बीम में गिट्टी साफ नजर आ रही है, वहीं विभागीय अधिकारी भी मामले में जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर नल-हर घर जल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने देश में जल-जीवन मिशन का आगाज किया है। जल जीवन मिशन को 2024 तक पूरा करना है। इस मिशन में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का लक्ष्य है। इस मिशन का कार्यान्वयन समुदाय के हाथों में है। जिन घरों में नल का कनेक्शन नहीं है, वहां कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है।
अधिकारी-कर्मचारी नहीं कर रहे मॉनिटरिंग
जल-जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पानी टंकी के निर्माण सहित पाइप लाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। वहीं हर घर नल एवं हर घर जल प्लेटफार्म बनाकर नल लगाया जाना है, लेकिन निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। सही तरीके से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को समय-समय पर मॉनीटरिंग करना है, लेकिन इन्हें इससे कोई लेना-देना नजर नहीं आ रहा है, जिससे ठेकेदार के द्वारा मनमाना कार्य कराया जा रहा है।
कार्यस्थल पर कार्ययोजना का बोर्ड नहीं
शासन के निर्माण कार्यों से संबंधित जानकारी लोगों को मिले, इसके लिए निर्माण स्थल पर कार्य शुरू करने से पहले कार्ययोजना से संबंधित बोर्ड लगाया जाता है। ठेकेदार को इसके बारे में पता ही नहीं है। किसी भी सरकारी निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले निर्माण कार्य का नाम, स्वीकृत राशि, एजेंसी, ठेकेदार का नाम, निर्माण कार्य की प्रारंभ तिथि, निर्माण कार्य पूर्णता की तिथि सहित अन्य प्रमुख जानकारी अंकित की जाती है।
सुपरवाइजर के पास स्टीमेट नहीं
पानी टंकी निर्माण कार्य स्थल पर कार्यरत ठेकेदार के सुपरवाइजर के पास निर्माण कार्य का स्टीमेट नहीं होना सामने आया, जबकि कार्य स्थल पर मौजूद ठेकेदार के सुपरवाइजर के पास स्टीमेट होना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य के गुणवत्ता में कमी न आए। ठेकेदार से स्टीमेट के बारे में पूछने पर पीएचई विभाग से मिलने की बात कही गई। जब इस मामले की जानकारी के लिए एसडीओ पीएचई विभाग को फोन किया गया तो साहब ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं न कहीं ठेकेदार एवं विभाग की मिली भगत से इंकार नहीं किया जा सकता।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान