चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की उठी मांग

राजर्षि मिश्रा उमरिया

बढ़ती आबादी और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने शासन से की पहल की अपेक्षा

उमरिया जिले मानपुर जनपद की बड़ी पंचायत ग्राम पंचायत चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर तेज़ हो गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ती आबादी, विस्तारित बसाहट, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि तथा नगरीय सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिया जाना समय की मांग है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नगर परिषद का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, आवास, उद्यान तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अधिक योजनाबद्ध विकास संभव होगा। इससे शासन की विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं का लाभ भी चिल्हारी के नागरिकों को बेहतर ढंग से मिल सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने मध्य प्रदेश शासन एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं विधायक सुश्री मीना सिंह से मांग की है कि चिल्हारी के समग्र विकास और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत चिल्हारी को शीघ्र नगर परिषद का दर्जा प्रदान करने की दिशा में पहल करें।

सांसद हिमाद्री सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे युवा समाजसेवी राजर्षि मिश्रा
ने कहा है कि वे शीघ्र ही शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह से मुलाकात कर चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिलाने की मांग संबंधी पत्र सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित में है और नगर परिषद का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद जी इस मांग को शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाकर सकारात्मक पहल करेंगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार