जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिले ने प्रभावी कार्यप्रणाली, सुदृढ़ मॉनिटरिंग एवं व्यापक जनसहभागिता के बल पर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2,794 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) में से 100 HLBs का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष ब्लॉक्स में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इस उपलब्धि के पीछे योजनाबद्ध रणनीति, निरंतर निगरानी तथा टीम आधारित कार्यशैली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ से ही यह सुनिश्चित किया गया कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया न रहकर जन-अभियान का स्वरूप ले। इसी उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाए गए, जिनमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) के महत्व से अवगत कराया गया।
जिले में टीम रायसेन के समन्वित प्रयास इस सफलता के केंद्र में रहे हैं। चार्ज ऑफिसर्स, सुपरवाइजर्स एवं गणनाकारों द्वारा घर-घर संपर्क स्थापित कर नागरिकों से सीधे संवाद किया गया। फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया, जिससे कार्य में निरंतरता बनी रही। नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रगति की निगरानी की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिले में कार्य निष्पादन हेतु स्पष्ट कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें समयबद्ध लक्ष्य निर्धारण तथा दैनिक एवं साप्ताहिक प्रगति समीक्षा ग्राम एवं वार्ड स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ फील्ड स्टाफ का सतत मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गई।
इसके अतिरिक्त, नवाचार आधारित प्रयासों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया गया। साथ ही जिले में अब तक 95,817 जनगणना मकानों (Census Houses) का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें आवासीय, रिक्त एवं अन्य उपयोग के भवनों का समुचित वर्गीकरण किया गया है। साथ ही, बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा Self Enumeration ID जनरेट कर उसका उपयोग किया जा रहा है, जो डिजिटल सशक्तिकरण एवं तकनीकी स्वीकार्यता का सकारात्मक संकेत है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जब प्रशासनिक दक्षता के साथ जनसहयोग जुड़ता है, तो बड़े से बड़े लक्ष्य को भी समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। रायसेन जिले का यह प्रदर्शन अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। जिला प्रशासन रायसेन इस सफलता के लिए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, फील्ड स्टाफ एवं जिले के नागरिकों का आभार व्यक्त करता है तथा आगामी चरणों में शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • editornaseem

    Related Posts

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    नसीम खानसांची,,,,नगर परिषद को वर्षों के इंतजार के बाद डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक कार्यालय भवन मिल गया। भवन का लोकार्पण भी हो चुका है…

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल