जिला पंचायत अध्‍यक्षों का बढ़ा मानदेय, राष्‍ट्रीय पर्व पर करेंगे ध्‍वाजारोहण

हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्‍व में पंचायत मंत्री से मिले प्रदेश के जिला पंचायत अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष

पंचायत मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्‍व में आज होगी मुख्‍यमंत्री से मुलाकात

भोपाल ।* प्रदेश के जिला पंचायत अध्‍यक्षों एवं उपाध्‍यक्षों का एक प्रतिनिधि मण्‍डल जिला पंचायत अध्‍यक्ष संघ के अध्‍यक्ष एवं सागर जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्‍व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया से मुलाकात कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्‍य सचिव मलय श्रीवास्‍तव सहित विभाग के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे । मांगो पर सहमति जताते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में कोई भी दु:खी नही रहेगा । प्रदेश के जिला पंचायत अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष की जो भी मांगे है उनमे वित्‍त विभाग व सामान्‍य प्रशासन विभाग से संबंधित मांगे एक अनुमोदन पत्र के साथ मुख्‍यमंत्री को भेज दी गई है । जिला पंचायत अध्‍यक्षों की सभी मांगे मुख्‍यमंत्री के संज्ञान में है । मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मेरे साथ राजस्‍व एवं परिवहन मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत सहित अन्‍य मंत्रियों ने समर्थन करते हुए मुख्‍यमंत्री को अवगत कराया है। पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा जिला पंचायत अध्‍यक्षों की सभी मांगों का परीक्षण कराकर मैंने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा है ।

बैठक में पंचायत मंत्री ने जिला पंचायत अध्‍यक्षों के मानदेय और वाहन भत्‍ते में वृद्धि की मांग को स्‍वीकार करते हुए राष्‍ट्रीय पर्व के समय जिला पंचायत अध्‍यक्षों को भी ध्‍वाजारोहण करने का अवसर प्रदान करने की स्‍वीकृति दी है । साथ ही जिला पंचायत से स्‍वीकृत होने वाले मनरेगा एवं 15 वें वित्‍त आयोग के कार्यों को छोडकर शेष सभी कार्यों की स्‍वीकृति जिला पंचायत अध्‍यक्ष से जरूरी होगी । पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द सिंह सिसोदिया के नेतृत्‍व में जिला पंचायत अध्‍यक्षों एवं उपाध्‍यक्षों का एक प्रतिनिधि मण्‍डल बुधवार को प्रात: 8 बजे मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्‍यमंत्री निवास पर उनसे मुलाकात कर मांगों के संबंध में चर्चा करेगा ।

इस अवसर पर सागर जिला पंचायत के अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं देवेन्‍द्र सिंह उपाध्‍यक्ष जिला पंचायत सागर, अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली, सागर जिला भाजपा मंत्री देवेन्‍द्र फुसकेले के अतिरिक्‍त विदिशा, छतरपुर, इंदौर, आगर-मालवा, बुरहानपुर, रतलाम, देवास, उमरिया, धार, गुना, शाजापुर, मण्‍डला, अशोकनगर, सीधी, नर्मदापुरम, मंदसौर, नीमच, पन्‍ना, राजगढ़, सीहोर, उज्‍जैन, रीवा, भोपाल, निवाड़ी और मुरैना के जिला पंचायत एवं उपाध्‍यक्ष उपस्थित थे।

Related Posts

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार