जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से हकीमखेड़ी में की बड़ी कार्रवाई
12 जेसीबी के साथ पहुंचकर वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी पत्थर खदानों को बंद किया गया

नसीम खान संपादक

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रायसेन तहसील के ग्राम हकीमखेड़ी में अवैध उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हकीमखेडी के आसपास वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी पत्थर खदानों को बंद किया गया। रविवार को सुबह ही प्रशासनिक, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी 12 जेसीबी के साथ हकीमखेड़ी पहुंचे तथा यहां वन क्षेत्र में संचालित अवैध पत्थर खदानों को बंद करने की कार्रवाई की। साथ ही खनन किए गए पत्थरों को भी नष्ट किया गया और खदानों तक पहुंचने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को इन अवैध खदानों के पहुंच मार्गों को बंद करने गए वन विभाग के अमले पर अवैध उत्खनन कर्ताओं द्वारा जानलेवा किया गया था। जिसमें डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका एम्स भोपाल में उपचार हो रहा है। घटना के बाद कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल और डीएफओ द्वारा हकीमखेड़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया था। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा अवैध पत्थर खदानों को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को की गई कारवाई के दौरान डीएफओ श्री विजय कुमार, एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित लगभग 100 से अधिक पुलिस जवान और वन कर्मी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, शेष आरोपियों की भी जल्द होगी गिरफ्तारी

इस घटना में पुलिस द्वारा 06 नामजद आरोपियों के विरुद्ध 307 सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इनके अतिरिक्त वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के कार्यवाही भी की जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़