तुम रक्षक काहू को डरना, सब सुख लहे तुम्हारी सरना के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा क्षेत्र !

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

श्री राम जानकी मंदिर के तत्वाधान में हर वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम का भव्य एवं विशाल कार्यक्रम  किया जाता है !

इस कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने हेतु एक पखवाड़े पूर्व से तैयारियां प्रारंभ हो जाती है !

  श्री हनुमान जन्मोत्सव का चल समारोह  श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुआ !

  चल समारोह का प्रारंभ अखाड़ों के प्रदर्शन के चलते प्रारंभ हुआ जिसमें वीर बजरंगबली की भूमिका में अंशु शर्मा बग्गी पर सवार चल समारोह का नेतृत्व करते हुए निकले ! इनके पीछे भगवान श्री राम लला,वीर बजरंग बली की विशाल प्रतिमा चल समारोह में का आकर्षण का केंद्र रही ! वही भगवा वस्त्र में नन्ही बालिकाएं चल समारोह में सुंदर भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थी !

पहले सड़क की सफाई बाद में भगवान की प्रतिमा — श्री राम जानकी मंदिर के तत्वाधान में निकले चल समारोह के दौरान इस वर्ष नई व्यवस्था देखने में आई जहां भगवान राम लला एवं वीर बजरंग बली की प्रतिमा के आगमन के पहले सड़क की पानी से सफाई फिर फूलों का  छिड़काव इसके उपरांत वातावरण शुद्धि हेतु लोहान एवं धूप का धुआं करते हुए चारों ओर शुद्धिकरण किया गया इसके बाद रामलला और बीज बजरंगबली की प्रतिमाओं का आगमन हुआ !

 इसके बाद डीजे की धुन ढोलो की थाप पर सुंदर भजनों में नव युवकों का सुंदर नृत्य चल समारोह में देखते ही बनता था !

स्वागत मंचों से स्वागत –चल समारोह में सम्मिलित भगवान की सुंदर प्रतिमाएं चल समारोह में सम्मिलित भगवा वस्त्र में सुंदर बालिकाओं का नृत्य यह सब देखने घंटों लोग अपनी छतों पर एवं राह में टकटकी लगाकर खड़े देखे गए ! जहां लोगों ने भगवान राम लला दरबार की पूजा अर्चना के साथ चल समारोह में सम्मिलित अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत स्टालों से लोगों को ठंडे पेय पदार्थ एवं खाने-पीने की वस्तुओ से उपस्थित लोगों का स्वागत किया !

मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा मंच से स्वागत -श्री हनुमान जन्मोत्सव के चल समारोह का मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा बस स्टैंड चौराहे पर विशालकाय मंच के माध्यम से फूलों की वर्षा एवं हर फूल मालाओं से अतिथियों का सम्मान कर गले मिले हनुमान जन्मोत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी ! नगर के मुस्लिम समुदाय ने हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय ऐसे समय दिया जहां पाक रमजान के माह में घर से निकलना भी ऐसी गर्मी में मुश्किल होता है वहां घंटों खड़े होकर हिंदू समुदाय के लोगों को गले मिल बधाइयां दी ,यह नगर एवं क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम एकता के आपसी सौहार्द की मिसाल है !

नगर की गली गली पहुंचा चल समारोह –श्री हनुमान जन्मोत्सव का चल समारोह नगर के हर वार्ड हर गली पहुंचा जहां पहले से इंतजार कर रहे लोगों ने चल समारोह में सम्मिलित भगवान की पूजा अर्चना कर अतिथियों का सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं दी !

चल समारोह का मुख्य आकर्षण विद्युत का प्रदर्शन-रात्रि 9:00 बजे के बाद नगर के बस स्टैंड चौराहे पर घंटों रंगीन आतिशबाजी का प्रदर्शन एवं विद्युत का रंगीन प्रदर्शन किया गया जिसे घंटों देखने निहारने बड़ी संख्या में बस स्टैंड पर जनसमूह देखा गया वही अपनी-अपनी घरों की छतों पर लोग घंटों खड़े होकर इस सुंदर प्रदर्शन को निहारते एवं देखते  देखें गए !

इस तरह का विद्युत प्रदर्शन नगर सुल्तानपुर के इतिहास में पहला प्रदर्शन था जिसे उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया !

वही कार्यक्रम का समापन श्री राम जानकी मंदिर में भगवान राम लला एवं वीर बजरंग बली की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना महा आरती एवं हनुमान चालीसा के बाद समापन किया गया ! तदुपरांत महा प्रसादी का वितरण मंदिर पुरोहित पंडित रविशंकर शर्मा द्वारा किया गया ! अंत में मंदिर समिति द्वारा सफल कार्यक्रम की सभी लोगों को बधाई शुभकामनाएं दी !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर