तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित, फाल्ट सुधारने में जुटा विद्युत अमला।33 केवी लाइन में आई खराबी से नगर के कई हिस्सों में छाया अंधेरा, कर्मचारियों ने रात में शुरू किया सुधार कार्य।

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने के साथ चली तेज आंधी और हवा के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के चलते 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से नगर के कुछ हिस्से अंधेरे की चपेट में आ गए। कई स्थानों पर तेज हवा के दबाव से बिजली के खंभे भी झुक गए, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बाधित हुई।
जानकारी के अनुसार आंधी और हल्की बारिश का असर थमते ही विद्युत मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर सक्रिय हो गए और फाल्ट की तलाश शुरू कर दी। अंधेरे के बीच टॉर्च की रोशनी में कर्मचारियों ने जोखिम उठाते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ किया, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि विभाग शीघ्र सुधार कार्य पूर्ण कर नगर की विद्युत व्यवस्था को पुनः सुचारु करेगा।
आंधी की रफ्तार भले तेज रही, लेकिन बिजली बहाल करने में जुटे कर्मचारियों की तत्परता भी कम नहीं दिखी।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर