दांगी क्षत्रिय समाज ने राजकुमार धनोरा की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

सागर दांगी क्षत्रिय समाज का चोला ओढ़कर अपने अपराधों और भ्रष्टाचार को छुपाने वाले 5000 के इनामी फरार आरोपी राजकुमार धनोरा की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को हजारों की संख्या में दांगी क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राजकुमार धनोरा की गिरफ्तारी की मांग की गई।
दांगी क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का दांगी क्षत्रिय समाज के सभी लोगों से मधुर संबंध है हर समाज से उनका पारिवारिक रिश्ता है यही कारण है कि वह लगातार भारी मतों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विजय हो रहे हैं ।


विगत कई दिनों से सोशल मीडिया एवं समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित राजकुमार धनोरा जो कि दांगी क्षत्रिय समाज से आते हैं उनके द्वारा अपने सरपंच के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के भारी भ्रष्टाचार किए गए जिसके कारण जांच के पश्चात उन पर शासकीय राशि का गमन एवं कूट रचित दस्तावेजों जैसे कई आरोप लगे तथा उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए जिस को छुपाने के लिए राजकुमार सिंह धनोरा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न झूठी एवं बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है कुछ समय पहले राजकुमार धनोरा ने अपने सगे रिश्तेदारों द्वारा आक्रोश बताकर गोविंद सिंह राजपूत के विरुद्ध झूठे ज्ञापन भी दिलवाए हैं हम सभी दांगी क्षत्रिय समाज के लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं ।दांगी क्षत्रिय समाज मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके परिजनों से पारिवारिक रूप से 30 वर्षों से जुड़े हैं और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में हमारी पूरी समाज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राजकुमार धानोरा के भ्रष्टाचार तथा अपराधिक मामलों में उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हैं ज्ञापन में कहा गया कि राजकुमार धनोरा अपने भ्रष्टाचार को छुपाने एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए दांगी क्षत्रिय समाज को कवच बनाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विरुद्ध मिथ्या पूर्ण आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं हम सभी दांगी समाज के लोग इसकी घोर निंदा करते हैं साथ ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का समर्थन करते हुए कानून से फरार 5000 का इनामी आरोपी राजकुमार धनोरा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं



ज्ञापन देने वालों में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह ,हरनाम सिंह ,शंकर सिंह, नर्मदा सिंह सरवन सिंह ,संतोष सिंह, देवेंद्र रघुवंशी ,भगवतशरण, अशोक सिंह ,छतर सिंह, मूरत सिंह ,राजा भैया, भूपेंद्र सिंह ,योगेश सिंह गोलू राम जी सिंह राजपूत ,हेमेश गौर सहित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हजारों दांगी क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राजकुमार धनोरा की गिरफ्तारी की मांग की।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

क्या आप भी चश्मे से परेशान हैं? जानिए कैसे LASIK और SMILE जैसी आधुनिक लेजर सर्जरी तकनीकें आपको दिला सकती हैं चश्मे से आजादी। पढ़ें पूरी खबर

आंखों की लेजर सर्जरी: चश्मे से छुटकारा पाने का आधुनिक और सुरक्षित समाधान LASIK, SMILE और Smart LASIK जैसी आधुनिक तकनीकों से लाखों लोगों को मिल रही है बेहतर दृष्टि…

# अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

PM Modi Today: अमृत भारत योजना के तहत हाईटेक हुआ विदिशा रेलवे स्टेशन, आज होगा लोकार्पण विदिशा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण | अमृत भारत स्टेशन योजना | PM Modi |…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण