देश की पहली सोलर सिटी बन गई सांची। बावजूद दफ्तरों में बंटने आई सोलर किट के पैकेट खा रहे धूल ।

-वसीम कुरैशी रिपोर्टर

साँची में बड़ी लापरवाही आई सामने:1800 घरों में दी जाने वाली सोलर किट डिब्बों में ही रखी है पैक,आखिर कब वितरित होंगी ,लोगों का बड़ा सवाल
रायसेन।
देश की पहली सोलर सिटी बनीं विश्व बौद्ध पर्यटन स्थली सांची में फिर से एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।जिससे अक्षय ऊर्जा विभाग में उथल पुथल मची हुई है।हालांकि रायसेन जिले की विश्व धरोहर सांची देश की पहली सोलर सिटी बन गई है। यहां पर सौर उर्जा से तीन मेगावॉट बिजली बनना भी शुरू हो गई है। 6 सितंबर को सोलर सिटी का लोकार्पण भी सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के हाथों हो गया है। लेकिन चार पांच दिन बाद भी न तो घर-घर में ऊर्जा दक्ष होम किट पहुंच पाई है और न ही 2 हजार विद्यार्थियों के हाथों में स्टडी लैंप पहुंचा है।
स्ट्रीट वेंडरों के लैंप रखे परिषद और तहसील दफ्तर के कबाड़ में…..
स्ट्रीट वेंडरों स्कूली बच्चों के पढ़ाई करने आए स्टडी लैंप नगर परिषद कार्यालय साँची के कबाड़ में डिब्बों में पैक रखे हुए हैं।यह
सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले स्ट्रीट वेंडरों व अन्य प्रकार का छोटा व्यापार करने वाले दुकानदारों को भी स्टैंड लैंप नहीं बंट पाए हैं। यह सामग्री अब तक नगर परिषद कार्यालय साँची और तहसील में बक्सों में ही पैक रखी हुई है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी नगर के वार्डों में शिविर लगाकर उन्हें बंटवाने की बात तो कह रहे हैं। शहर में कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से प्रत्येक घर में सौर उर्जा से बिजली उत्पादन करने की दिशा में भी प्रयास हो रहे हैं।इसके लिए सांची के 1800 घरों में ऊर्जा दक्ष होम किट भी दी जाना है। इसमें एक 9 वॉट का बल्ब, 20 वॉट की एलईडी ट्यूब लाइट और बीएलडीसी सीलिंग फैन शामिल है। इस सामग्री का वितरण कब होगा, अभी यह नगर परिषद के अधिकारी तय नहीं कर पाए है।
2 हजार विद्यार्थियों को देना है स्टडी लैंप सांची शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले करीब दो हजार छात्र-छात्राओं को स्टडी लैंप दिया जाना है, जबकि स्कूलों में बच्चों की संख्या इससे भी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में सिर्फ दो हजार बच्चों का ही चयन करने के लिए जिम्मेदारों को मशक्कत करना पड़ रही है। संस्था प्राचार्य भी समझ नहीं पा रहे हैं कि किस छात्र को यह स्टैंड लैंप दें और किसको नहीं दें। इस कारण से भी स्टडी लैंप के वितरण में देरी हो रही है। 100 हाथ ठेला व्यवासियों को मिलेंगे स्टैंड लैंप सांची शहर में सड़क किनारे ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करने वाले सब्जी, फल व अन्य प्रकार की दुकान लगाने वाले करीब 100 लोगों को स्टैंड लैंप देने का भी लक्ष्य रखा गया है। यह सामग्री भी आ चुकी है। वह भी नगर परिषद कार्यालय में ही रखी हुई है। सोलर सिटी के उद्घाटन के चार दिन बाद भी यह सामग्री नगर परिषद बांट नहीं पाई है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान