नए भारत का संकल्प लेकर आज का नया और आजाद भारत उड़ान भर रहा है – आकाश गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में निकली गई मप्र की सबसे बड़ी ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, 5000 से ज्यादा बाइकें हुई शामिल

7 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ तिरंगा यात्रा सुरखी विधानसभा के गांव-गांव से निकली
सागर.16 अगस्त2023
आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुरखी विधानसभा में आकाश गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में मप्र की एेतिहासिक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। भारत माता के जयघोष के साथ बाइक रैली सुरखी मंडल से शुरू हुई जो बिलहरा से होते हुए जैसीनगर में समाप्त हुई। इस दौरान तिरंगा बाइक रैली जिस गांव से निकाली, बाइक से साथ युवाओं का काफिला जुड़ता गया। समापन के पहले यह तिरंगा बाइक रैली का यह काफिला 7 किलोमीटर तक लंबा हो गया था। यह ऐतिहासिक बाइक रैली मप्र की सबसे लंबी तिरंगा बाइक रैली रही।
स्वंतत्रता दिवस पर सुबह 11 बजे आकाश गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। रैली में युवा राष्ट्रीय ध्वज के साथ बाइकों पर सवार होकर भारत माता के जयघोष कर रहे थे। मानो पूरा सुरखी आजादी के रंग में रंग गया हो। तिरंगा बाइक रैली सुरखी से होते हुए बिलहरा चादौनी, करैया होते हुए जैसीनगर पहुंची। इस तिरंगा यात्रा का गांव-गांव में पुष्प वर्षा के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद जैसीनगर में आकाश गोविंद सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो सुरखी जो जोश दिखाया है, वो अद्भुत है। सुरखी के युवा हर समय देश के लिए और एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। सुरखी विधानसभा में रहने वाले सभी युवाओं में इसी तरह आपस में सामाजिक समरसता बनाकर रहे। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा का हर एक सदस्य परिवार का हिस्सा है, जो एक दूसरे के सुख और दुख में खड़े रहते हैं।
प्रधानमंत्री का सपना साकार हुआ है
आकाश गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं। उनका सपना है कि युवा भी आगे बढ़े। उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं का आपस में जोड़ने का काम किया है। नए भारत का संकल्प लेकर आज का नया और आजाद भारत उड़ान भर रहा है। किस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह टिंकू राजा, जैसी नगर मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह ठाकुर,जैसीनगर एवं मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनिल ठाकुर,सुरखी मंडल अध्यक्ष जगदीश लोध,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर, बिलेहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव गर्ग,सिहोरा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, मोर्चा मंडल अध्यक्ष जग्गू ठाकुर,राहतगढ़ मंडल अध्यक्ष अमित राय ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग पाठक,सुरखी नगर परिषद अध्यक्ष सरमन सिंह राजपूत, अनिल श्रीवास्तव ,जैसीनगर नगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी
राहतगढ़ नगर अध्यक्ष सचिन घोषी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Related Posts

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा