नगर की सेवा में रातदिन समर्पित कर्मचारियों को रैनकोट वितरण की नगरपरिषद का सराहनीय कदम।

नसीमखान
सांची,,
भारी बारिश के इस दौर में नगर की साफ-सफाई, नल-जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और वाहन संचालन जैसे फील्ड कार्यों में लगे नगर परिषद सांची के कर्मचारी बिना किसी मौसम की परवाह किए निरंतर सेवा दे रहे हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों की मेहनत को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने उनकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उन्हें रेनकोट सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
रेनकोट वितरण कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामलाल कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रेवाराम ने कहा, “इन दिनों लगातार वर्षा हो रही है और इसके बावजूद नगर परिषद के कर्मचारी रात-दिन सेवा में लगे रहते हैं। बारिश के दौरान कार्य करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए सभी फील्ड कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं। यह केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि उनके समर्पण के प्रति हमारा आभार और सहयोग है।”
रेनकोट मिलने पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की और नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें बारिश में कार्य करते समय काफी सुविधा होगी और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और भी सुचारु रूप से कर सकेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप