नगर परिषद प्रशासन ने जलकर में तो वृद्धि कर दी । मगर आपूर्ति की जा रही गंदगी भरी बदबू दार जल की । बेफिक्र प्रशासन।

नसीम खान
गंदगी भरे जल पीने से बढ़ रही बीमारी। लापरवाह प्रशासन
सांची,,, वैसे तो पेयजलापूर्ति का जिम्मा नगर परिषद प्रशासन उठा रहा है इस जलापूर्ति पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा कर मे वृद्धि कर नगर वासियों पर भार तो डाल दिया गया परन्तु गंदगी भरा बदबू दार जल प्रदाय किया जा रहा है नगर परिषद प्रशासन लापरवाह बन चुका है ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल वैसे तो बहुत प्रसिद्ध माना जाता है यही कारण रहा जब इस स्थल पर सरकार ने विकास को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद का गठन किया परन्तु नगर परिषद में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हाथों में कमान सौंपी गई थी परन्तु इस स्थल का विकास इसके अनुरूप तो नहीं हो सका बल्कि विकास की बड़ी बड़ी बाते ही सुनने देखने को मिलती रही तथा परिषद की आपसी खींचतान में भी समय गुजरने लगा । इस सबका सीधा लाभ प्रशासन में बैठे लोग उठा कर लेने लगे तथा अपना वेतन पाते रहे जबकि नगर परिषद प्रशासन नगर के विकास नगर वासियों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रहा परन्तु इस सब की परवाह न करते हुए लोगों की समस्या तो दूर देखने सुनने का भी समय नहीं रहा । हालांकि नगर वासियों से विभिन्न करो के रूप में अनाप-शनाप राशि वसूली जाती रही बावजूद इसके सुविधा उपलब्ध कराने में नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह असफल साबित हो चुका है । लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाना भी मुश्किल हो गया है तथा नगर परिषद प्रशासन ने पेयजलापूर्ति भी अपने हाथों में ले रखी है बताया जाता है विगत दिनों परिषद ने पेयजलापूर्ति के जलकर मे वृद्धि तो कर डाली जिससे नगर वासियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया परन्तु सुविधा उपलब्ध कराने की कोई स्थाई योजना का अभाव बना रहा । जबकि अभी गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ था कि नगर परिषद प्रशासन की पेयजलापूर्ति गंदगी भरा लाल पीले रंगों कि मटमैला प्रदाय कर लोगों को विभिन्न बीमारी की चपेट में पहुंचाया जा रहा है । जिससे नगर में विभिन्न बीमारी पांव पसार रही है इस ओर नगर परिषद प्रशासन में बैठे जिम्मेदार बेपरवाह बनकर तमाशबीन बने चुके हैं गंदगी भरा पानी पीने लोग मजबूर हो चुके हैं ऐसे मामलों को प्रशासन में बैठे लोग न तो सुनने न ही देखने को तैयार दिखाई देते हैं हालांकि अनेक बार नगर परिषद प्रशासन के संज्ञान में ऐसे मामले समय समय पर लाये गये बावजूद इसके किसी को फुर्सत नहीं मिल सकी ।इन दिनों पेयजलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है गंदगी भरा पानी प्रदाय कर लोगों को विभिन्न बीमारी में ढकेला जा रहा है वार्ड नं 13-14-5- इसके जीते जागते उदाहरण सामने आ रहे हैं इसके पूर्व भी शिकायत पर नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने विभिन्न वार्डों में पहुंच कर गंदे पानी का निरीक्षण किया था तथा नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए थे । बावजूद इसके अधिकारियों ने कोई सुधार नहीं किया हाल ही में फिर नलों से गंदगी भरा लाल पीले रंग का पानी उगलना शुरू कर दिया है परन्तु इसकी सुध लेने की फुर्सत किसी को नहीं मिल सकी ।जब इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तब उनका क्या कुछ कहना है ।।
हम दिखवा लेते हैं कहां गंदा पानी आ रहा है हम उसे ठीक करवा देंगे। महिपत शर्मा जल प्रभारी नगर परिषद सांची।
हम दिखवाते है नगर में कहां कहां गंदा पानी प्रदाय किया जा रहा है हम इसकी जांच करवाते हैं हमने पहले भी नगर के विभिन्न वार्ड में गंदे पानी आने पर निरीक्षण किया था तथा नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे । श्रीमती नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर