पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 में जिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों का किया गया सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण

नसीम खान

कलेक्टर श्री दुबे ने अभ्यर्थियों के सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण की कार्यवाही का किया निरीक्षण

रायसेन,
आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के संबंध जारी दिशा-निर्देशानुसार रायसेन जिले हेतु चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण की कार्यवाही शनिवार को रायसेन स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में की गई। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा प्रातः ही शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर अभ्यर्थियों का सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण की कार्यवाही का अवलोकन किया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे तथा एसडीएम श्री मुकेश सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर पर शपथ पत्र बनवाने तथा नोटरी की व्यवस्था भी की गई। जिससे कि शपथ पत्र नहीं लाने वाले अभ्यर्थियों को बाहर कहीं भटकना नहीं पड़ा।
पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से रायसेन जिले हेतु चयनित 124 अभ्यर्थियों को सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण हेतु सूचना पत्र जारी किए गए थे। साथ ही साथ ही दूरभाष, ई-मेल, व्हाट्सएप के माध्यम से भी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचना दी गई है। जिले हेतु चयनित 124 अभ्यर्थियों में से 91 अभ्यर्थी ही शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में उपस्थित हुए, जिनके सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की गई। शेष 33 अभ्यर्थी अनपुस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल