परेशानी : जिलेभर के किसानों को खाद लेने के लिए आना पड़ता है रायसेन

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन ,,, सोसायटी पर खाद नहीं, निजी दुकानों पर निर्धारित दाम से ज्यादा में मिल रहा,विपणन कार्यालय की खाद गोदाम पर भी किसानों की बढ़ी परेशानी
रायसेन। सुबह से दोपहर तक लाइन में खड़े होकर किसानों को लेना पड़ता खाद।
किसानों का दर्द, जितनी जरूरत उतनी खाद एक बार में नहीं मिल रही, आखिर कितनी बार लगना पड़ेगा लाइन में तहसील व ग्रामीण स्तर पर किसानों को कृषक सेवा सहकारी समिति के माध्यम से खाद नहीं मिल पा रहा है। मजबूरीवश उसे 50 से 70 किमी दूर जिला मुख्यालय रायसेन आकर खाद लेनी पड़ रही है।
किसानों के समक्ष एक के बाद एक समस्या सामने आती जा रही है। इस समय जिले का किसान यूरिया डीएपी खाद के लिए परेशान हो रहा है। तहसील व ग्रामीण स्तर पर किसानों को कृषक सेवा सहकारी समिति के माध्यम से खाद नहीं मिल पा रहा है। मजबूरीवश उसे 50 से 70 किमी दूर जिला मुख्यालय रायसेन आकर खाद लेनी पड़ रही है। लेकिन यहां आकर भी उसकी समस्या दूर नहीं हो रही है। क्योंकि यहां पहले तो उसे लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर एक बार में पर्याप्त खाद नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उसे खाद के एक-एक बोरी खाद के लिए कई बार लाइन में लगने मजबूर होना पड़ रहा है। खाद के वर्तमान संकट ने कृषि विभाग,जिला विपणन विभाग और जिला प्रशासन के आला अफसरों दावे को गलत साबित हो रहे है। जिसमें उन्होंने खरीफ सीजन की फसलों की बोवनी से पहले ही भरपूर खाद होने का दावा किया था। यहां तक कहा था कि इस बार खाद की कोई समस्या नहीं आएगी।

खाद संकट की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला मुख्यालय पर मंडी परिसर में वबनाए गए एक मात्र खाद वितरण केंद्र में जाकर देखा। दोपहर एक बजे गोदाम के बाहर आधा सैकड़ा से अधिक किसान लाइन में लगे हुए थे। इन किसानों ने जब परेशानी पूछी तो एक-एक किसान ने खुलकर अपनी समस्या बताई। जिसमें सबसे पहले तो उन्होंने खाद संकट के लिए प्राइवेट दुकानदारों को दोषी बताया। कहा कि वे निर्धारित रेट 268 रुपए से अधिक 350 रुपए तक का प्रति बोरी बेच रहे हैं। इन पर संबंधित विभाग और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं जिले भर के किसानों को यूरिया डीएपी खाद लेने कई किमी दूर से रायसेन मंडी स्थित खाद गोदाम पर आना पड़ रहा है। क्योंकि तहसील व गांव में स्थित सहकारी समितियों पर खाद ही नहीं है।
जिला-प्रशासन का आदेश है कि किसी भी किसान को एक बार में 10 बोरियों से ज्यादा यूरिया डीएपी खाद नहीं देना है। जबकि एक बीघा में एक बोरी खाद उपयोग में आता है। 50 बीघा से ज्यादा जमीन वाले किसानों की संख्या अधिक है। ऐसे में किसानों को कितनी बार खाद लेने रायसेन आना पड़ेगा। इस बार अधिकांश किसानों ने मक्का और धान की बोवनी की है।

एक बार में दस बोरी से ज्यादा नहीं….
अन्नदाताओं ने बताई अपनी परेशानी

नियमानुसार खाद की बोरी को उठाते समय हुक्क लगाना मना है। इससे खाद की बोरी फट जाती और खाद फैलने लगती है। जो खाद फैल जाती है उसे मजदूर एकत्रित कर बेच देेते हैं।
वीरेंद्र धाकड़, किसान ग्राम बनखेड़ी

अभी कुछ देर पहले व्यवस्था देखने तहसीलदार आए थे। वे गाड़ी से बाहर तक नहीं उतरे। उन्होंने न तो किसानों से चर्चा कर समस्या जानी और न ही वितरण केंद्र पर पूछताछ की और चले गए।मदन जाटव, किसान ग्राम बड़ोदा
खाद संकट की असली वजह निजी दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी करना है। छोटे किसानों को निर्धारित रेट से बहुत अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। बड़े किसानों को ब्लैक में बेच रहे हैं।
परसराम दांगी, किसान ग्राम मासेर

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार