नसीम खान
सांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र परमार, सामाजिक कार्यकर्ता सूरजभान सिंह ठाकुर, परियोजना समन्वयक बबलू पटेल एवं दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।





