बड़े-बड़े होटल और गार्डनों की आगोश में सिमटता विश्व ऐतिहासिक स्थल सांची ।तेजी से बढ़ते व्यावसायिक विस्तार और बदलते भू-परिदृश्य के बीच संरक्षण, पहचान और निगरानी को लेकर उठने लगे सवाल।

नसीमखान की सांची से विशेष रिपोर्ट
सांची,,,विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं बौद्ध धरोहर स्थल सांची को शांति और मानवता के संदेश का प्रतीक माना जाता है। शासकीय अभिलेखों में यह रायसेन जिले का प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन केंद्र है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बदलते भू-परिदृश्य और बढ़ते व्यावसायिक विस्तार को लेकर अब चर्चा होने लगी है कि क्षेत्रीय पहचान का स्वरूप धीरे-धीरे बदलता दिखाई दे रहा है।
जानकारों के अनुसार सांची अपनी लगभग ढाई हजार वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत और पुरासंपदा के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने हिंसा से दूरी बनाते हुए शांति और मानव कल्याण का मार्ग अपनाया तथा बौद्ध विचारधारा से प्रेरित होकर इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और अधिक मजबूत हुई। इसी कारण सांची को लंबे समय से शांति के प्रतीक स्थल के रूप में भी देखा जाता रहा है।
विदिशा जिले की सीमा से लगे होने के कारण समय-समय पर क्षेत्रीय विस्तार और प्रशासनिक प्रभाव को लेकर चर्चाएं सामने आती रही हैं। वहीं पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन और निवेश बढ़ने के साथ आसपास के क्षेत्रों में होटल, रिसोर्ट, गार्डन, फार्म हाउस और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार भी देखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विस्तार के कारण क्षेत्र की पारंपरिक पहचान और सीमाई स्वरूप में परिवर्तन महसूस किया जा रहा है।
हालांकि पर्यटन सुविधाओं का विकास आवश्यक माना जाता है, लेकिन इसके साथ कुछ सवाल भी स्थानीय स्तर पर उठ रहे हैं— क्या सभी प्रतिष्ठान निर्धारित नियमों और अनुमतियों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं? क्या वहां कार्यरत कर्मचारियों के श्रम संबंधी प्रावधानों का पालन किया जा रहा है? क्या संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और निगरानी सुनिश्चित की जाती है? इन सवालों के उत्तर संबंधित प्रशासनिक एवं जिम्मेदार विभागों के स्तर पर स्पष्ट होना आवश्यक माना जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सांची जैसी विश्व ऐतिहासिक धरोहर की पहचान केवल पर्यटन विकास तक सीमित न रहकर उसके सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रशासनिक संतुलन के साथ सुरक्षित रहना भी उतना ही आवश्यक है।
विकास और विरासत के बीच संतुलन ही सांची की ऐतिहासिक पहचान को भविष्य तक सुरक्षित रख सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़