बरसात में गुलगांव रोड स्थित झरने का नजारा बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़

नसीमखान
सांची। नगर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर गुलगांव रोड पर स्थित पहाड़ी झरना इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बारिश के मौसम में पहाड़ियों से गिरता झरना जहां एक ओर कलकल करती ध्वनि से वातावरण को सुरम्य बना देता है, वहीं झरने से बहता दूधिया जल प्रवाह लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
हरे-भरे पहाड़ों के बीच प्राकृतिक रूप से बहता यह झरना, बरसात के दिनों में अपनी पूरी रौनक पर होता है। इसकी सुंदरता को निहारने के लिए आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग वाहनों—जैसे बाइक, जीप और कारों में अपने परिवार और मित्रों के साथ इस झरने का आनंद लेने पहुंचते हैं।
झरने के समीप छुट्टी के दिनों में तो मेला-सा दृश्य नजर आता है। कई लोग यहां पिकनिक मनाते दिखाई देते हैं। कभी-कभी भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि झरने की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर पुलिस को भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मोर्चा संभालना पड़ता है। झरने के पास पर्याप्त सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद, लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने हर वर्ष यहां खिंचे चले आते हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन इस स्थल का विकास करे, तो यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप