बाड़ी जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत सीईओ ने की ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं, विकास कार्यो की समीक्षा

नसीम खान
जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में ही दो ग्राम रोजगार सहायकों को एससीएन और तीन पंचायत सचिवों के निलंबन आदेश जारी किए

रायसेन,
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सफल क्रियान्वयन हो, विकास और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण हों, इसके लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा पंचायतों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही जनपद स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को बाड़ी जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष श्री अंकित ठाकुर तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बाड़ी विकासखण्ड अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम स्तर पर संचालित शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। इस दौरान जिन ग्राम पंचायतों की प्रगति कम पाई गई, उन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव को कार्य में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा के दौरान अत्यंत कम प्रगति वाली ग्राम पंचायत गडरवास के ग्राम रोजगार सहायक श्री राकेश कुमार ठाकुर तथा ग्राम पंचायत खण्डराज के ग्राम रोजगार सहायक श्री बलवंत सिंह धाकड़ को जिला पंचायत सीईओ द्वारा बैठक में ही कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। इनके अतिरिक्त योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत मालझिर के पंचायत सचिव श्री भगवन सिंह चौहान, ग्राम पंचायत भोंडिया की पंचायत सचिव श्रीमती अर्चना धाकड़, ग्राम पंचायत मोकलवाडा के पंचायत सचिव श्री सुरेश कुमार ठाकुर के निलंबन संबंधी आदेश जारी किए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सभी उपयंत्री, सहायक यंत्री, विकासखण्ड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम को लक्ष्य अनुसार प्रतिपूर्ति किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में लक्ष्य अनुसार प्रगति में सुधार नहीं आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अच्छा कार्य करने पर पुस्कृत किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ ने मध्यान्ह भोजन को चखकर जानी गुणवत्ताजिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया द्वारा गत दिवस गैरतगंज जनपद के ग्राम हरदौट में शासकीय माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को वितरित किए जा रहे मध्यान्ह भोजन को चखकर गुणवत्ता जानी। साथ ही छात्र-छात्राओं से भी मीनू अनुसार नियमित मध्यान्ह भोजन वितरित होने की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन समय पर वितरित हो, यह सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों को वितरित किए जा रहे मध्यान्ह भोजन का सैम्पल भी रखा जाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल