बिजली चोरी: हर महीने 18 करोड़ यूनिट की बिजली सप्लाई, डेढ़ करोड़ रुपये की हो रही करोड़ वसूली

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रुक नहीं रहा लाइन लॉस…खुली लाइनों पर डायरेक्ट कटिया डालकर सरेआम हो रही बिजली चोरी

रायसेन।जिलेभर में बिजली कंपनी हर महीने 18 करोड़ यूनिट बिजली की सप्लाई कर रही है। इसके एवज में तकरीबन 2 से 3 करोड़ की वसूली होनी चाहिए ।लेकिन सिर्फ बमुश्किल हर महीने डेढ़ करोड़ की वसूली हो पा रही है ।यानि शेष बिजली की चोरी हो रही है।
हर महीने लाइन लॉस से नाराज बिजली कंपनी के एमडी ने स्थानीय अफसरों को 80 से 85 प्रतिशत बिजली चोरी (लाइन लॉस) रोकने के निर्देश दिए। अफसरों ने लाइन लॉस रोकने के लिए सीधे लाइनों पर तार डालकर चोरी करने वालों पर तो कोई कार्रवाई नहीं बल्कि बिल भरने वालों पर ही सख्ती शुरू कर दी है।
रायसेन शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए सालों पहले केबल बिछाई गई थीं।लेकिन आज शहर के कई इलाकों में खुली बिजली की लाइनों व ट्रांसफार्मरों से लोग सीधे तार जोड़कर खुलेआम बिजली चोरी कर रहे हैं ।लेकिन यहां न बिजली कंपनी के मीटर पहुंचते हैं न चेकिंग करने वाली टीम। ऐसे हालात में लाइन लॉस बढ़ता जा रहा है और एरियर (बकाया राशि) बढ़कर करोड़ों रूपये तक पहुंच गया है।

घरों में चल रहे चार एसी फिर भी 2000 का बिल
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायसेन
इलाके में रहने वाले रहवासियों के यहां तीन कमरे हैं, लेकिन इनके यहां 2200 से 2400 रुपए का बिल बिजली कंपनी के अफसर थमा रहे हैं। वहीं पटेल नगर संस्कार बिहार, मुखर्जीनगर श्रीजी सिटी में रहने वाले रसूखदारों के यहां चार-चार एसी लगे हैं लेकिन बिल सिर्फ 1500 से 2 हजार रुपए प्रतिमाह आ रहा है।
ऐसे हो रही खुलेआम बिजली चोरी…..
इसी क्षेत्र की दूसरी गली मेें लाइनों पर सीधे तार डालकर बिजली चोरी

  1. नगर पालिका परिषद रायसेन भवन के पीछे स्थित गली में बिजली की खुली लाइनों पर लोग सीधे डायरेक्ट तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। यहां केबल नहीं बिछाई गई है, जिसकी वजह से 3 गलियों में रहने करीब 200 परिवार डायरेक्ट बिजली चोरी कर रहे हैं।
  2. शहर की गल्ला मंडी रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायसेन तजपुरा मोहल्ले पर रखे ट्रांसफार्मर से सामने कॉलोनी में रहने वाले घरों में डायरेक्ट लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही है। ट्रांसफार्मर पर डली सफेद काली हरी बिजली की डोरियां बिजली कंपनी के अफसर रोज देखते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं करते।
  3. पटेल नगर अशोक नगर नरापुरा मोहल्ला कसाई मोहल्ला इलाके में पुरानी बस्ती क्षेत्र इलाके की
    लोग रात के वक्त खुलेआम गली से खुली लाइनों से लोग सीधे लाइनें डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।बिजली कंपनी की टीम अफसर इस मामले में खामोश बने हुए हैं।
    इनका कहना है….
    बिजली चोरी पर कर रहे होमवर्क
    रायसेन सिटी में डायरेक्ट हुक डालकर
    बिजली चोरी कहां-कहां हो रही है।, हम इसका होमवर्क कर रहे हैं। जल्द ही स्पेशल टीम बनाकर केस बनाने व वसूली तेज करने की कार्रवाई करेंगे।
    बीबी तिवारी एई मप्र मध्य क्षेत्र बिजली कम्पनी रायसेन
    बिजली कंपनी शहर

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर