मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के लिए करें प्रेरित- जिला पंचायत सीईओ

नसीम खान संपादक

मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के लिए करें प्रेरित- जिला पंचायत सीईओ
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत स्वीप संबंधी बैठक सम्पन्न

रायसेन,
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा अधिकारियों को जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्रत्येक मतदाता तक स्वीप की जानकारी पहुंचे।
स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदौरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। गॉवों तथा नगरों में रैली, रंगोली, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। गत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि महिला मतदाताओं को भी उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान करने की समझाईश दी जाए। इसमें महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। जागरूकता गतिविधियों में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहे। उन्होंने कहा कि स्कूलों, महाविद्यालयों, बैंक शाखाओं, अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित सभी शासकीय भवनों में स्वीप, मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स लगाए जाएं। स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदौरिया ने स्वामी विवेकानंद शास.महाविद्यालय रायसेन की प्राचार्य डॉ इशरत खान को सभी महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के आयोजन के साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया, जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, एलडीएम श्री एचएस सोनी, सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर