मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ” कार्यक्रम पूर्व तैयारी पर जनपद स्तर आवश्यक बैठक पर एवं“जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरवारी में आयोजित जलाशय स्वच्छता कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक एवं ब्योहारी विधायक दोनों ने सहभागिता की

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जिला शहडोल के जयसिंहनगर जनपद पंचायत सभागार पर विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मलेन कार्यक्रम की पूर्व तैयारी समुचित व्यवस्था का जायजा लेने निमित्त उपखण्ड स्तर के विभागीय अधिकारी कर्मचारी के मध्य आवश्यक समीक्षा बैठक जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह व ब्योहारी विधायक शरदजुगलाल कोल की गरिमामयी उपस्थिति पर सम्पन्न हुई।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए समस्त विभाग प्रमुखो को दोनों विधायकों द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इस बैठक पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती मालती देवी सिंह,जयसिंहनगर एसडीएम सुश्री काजोल सिंह IAS, जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी जैन,जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा,समग्र सुरक्षा अधिकारी बालकरण बैगा,पेसा ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य,उपखण्ड स्तर के सभी विभागीय अधिकारी -कर्मचारी,भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर,जनपद सदस्यगण सहित ग्राम पंचायत के समस्त सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उक्त बैठक पर उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात कार्यक्रम स्थल का भी दोनों विधायकों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस बैठक उपरांत ग्राम सरवारी में जल संरक्षण निमित्त जन चौपाल कार्यक्रम व जलाशय की साफ सफाई जन भागीदारी द्वारा किया गया।
एवं जल है तो जीवन है इस महत्वपूर्ण जन संदेश को जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जयसिंहनगर विधायक एवं ब्योहारी विधायक द्वारा आवश्यक जानकारी उपस्थित जन समुदायों, जनप्रतिनिधि को साझा किया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह व ब्योहारी विधायक शरदजुगलाल कोल, जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी जैन, जनपद सहायक यंत्री बृजेन्द्र सिंह चंदेल, उपयंत्री हेमेंद्र पटले, उपयंत्री संदीप महरा,भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर,जनपद सदस्यगण,ग्राम पंचायत सरपंच,सचिव,grs, मोबिलाइजर,पंचगण सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर