महादेव की गोद में तो कहीं खाटू श्याम के साथ तो कहीं माता पार्वती के साथ सडानन्द कार्तिकेय के साथ विराजे भगवान गजानन नंदी और शेषनाग पर बैठे

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

गणेशजी ले रहे मूर्तिकारों के यहां अंतिम आकार
रायसेन।दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 19 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहे इस गणेशोत्सव के लिए गंजबाजार पाटनदेव नरापुरा राहुल नगर वार्ड 13 अर्जुन नगर सहित अन्य स्थानों पर मिट्टी की छोटी—छोटी प्रतिमाएं अब अंतिम आकार ले रही है। वहीं श्रीगणेश उत्सव समितियों ने भी स्थान चिन्हित कर पंडाल बनाने शुरू कर दिए है। इस उत्सव को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है।शहर में लगभग 90 से ज्यादा स्थानों पर पंडाल बनाकर गिरजनन्दन भगवान गजानन की मनमोहक प्रतिमाएं पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ स्थापित की जाएंगी।
इस गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुजन पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरुक है ओर अधिकांश लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पीओपी के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियां बनवा रहे हैं। गंज बाजार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती , शंकर चक्रवर्ती राधे श्याम चक्रवर्ती पाटनदेव के गोंविन्द सिंह तुलसीराम चक्रवर्ती सुनील महोबिया ने बताया कि 2 से 5और 8,10 फिट की गणेश प्रतिमाओं की डिमांड ज्यादा है। यहां बन रही प्रतिमाओं में नंदी पर बैठे भगवान श्रीगणेश, उमापति महादेव पार्वती की गोद में श्रीगणेश और शेष नाग के फन पर कृष्ण रूप में खड़े श्रीगणेश,भगवान शंकर भोलेनाथ के सांवले रंग में नंदी पर सवार तो कहीं मयूर के साथ कहीं भगवान खाटू श्याम के आगे बाल रूप में खड़े हैं लंबोदर की प्रतिमा आकार ले चुकी हैं। अभी भी भगवान गणेश की प्रतिमा आर्डर पर बनाई जा रही है। इसके अलावा मिट्टी की छोटी प्रतिमा ज्यादा बन रही है। जो शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए बनाई जा रही है। इसी तरह पाटनदेव क्षेत्र में प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार गोंविन्द प्रजापति सुनील महोबिया ने बताया कि लकड़ी, बेलवेट का कपड़ा, बांस, सब तीन से चारगुना महंगा हो गया। कोलकाता से रंग, मुकुट, कपड़ा, चाक मिट्टी आदि मंगाने का भाड़ा भी बढ़ गया है। जिस कारण प्रतिमा महंगी हो गई है। लेकिन फिर भी लोगों के भक्ति भाव में कोई कमी नहीं है। खूब आर्डर मिल रहे हैै।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार