मानव जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में चाईनीज मांझे के विक्रय और उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

नसीमखान

रायसेन,
जिले में मानव जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी कर रायसेन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में चाईना निर्मित मांझे (पतंग उड़ाने का विशेष धागा) के विक्रय एवं उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है तथा इस आदेश की सूचना न्यायालय के सूचना पटल, समस्त एसडीएम कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय, तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, नगरीय निकाय कार्यालयों के सूचना पटल और प्रमुख सहगोचर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर प्रदर्शित करने के भी आदेश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में पतंग उड़ाने के लिए पतंग विक्रेताओं द्वारा विक्रय किए जा रहे चाइना निर्मित मांझे (पतंग उड़ाने का विशेष धागा) का आमजन द्वारा पतंग उड़ाने में उपयोग करने से राहगीरों के साथ घटनाएं घटित हुई है। जिससे लोगों को चाइना निर्मित मांझे से गंभीर चोटे आने पर मानव जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत यह प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया है। चाइनीज मांझे से सड़क पर चलने वाले और बाइक सवार व्यक्तियों के भी घायल होने एवं मृत्यु की आशंका रहती है। इसके साथ ही चायनीज मांझा बिजली के तारों में उलझने से कई बार बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। चाइनीज मांझा प्लास्टिक, सिन्थेटिक मटेरियल से निर्मित होता है चाइनीज मांझे के जलने पर हानिकारक गैसों से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार