पुसौर पुलिस और स्थानीय गुंडों से परेशान छात्रा अपने पिता के साथ पहुंची एसपी आफिस के सामने बैठकर लगाई गुहार , बिटिया की आप बीती सुनकर आप रह जायेंगे हैरान

रायगढ़ दीपक शोभवानी
रायगढ़..शहर के महात्मा गांधी चौक में स्थित एस पी आफिस के बाहर रात करीब 9.30 बजे एक लड़की अपने नाबालिग भाई और पिता के साथ बैठकर बिलखती दिखी। उन्हे इस दशा में देखकर उनके यहां बैठने का कारण पूछा गया तो पीड़ित छात्रा और उसके ग्रामीण पिता शंकर लाल साव ने जो बताया वो चौका देने वाली बात थी।

पिता ने बताया कि वे ग्राम मालदा थाना पुसौर के रहने वाले हैं। तीन गुंडा प्रवृति के लड़के जिनमे मुख्य रूप से कान्हा निषाद,योगेंद्र साव,तेज प्रकाश साय जो ग्राम बड़े हल्दी के रहने वाले है,वो उनकी मासूम बिटिया से आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। कान्हा नाम का एक अपराधी युवक उसकी बिटिया पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नही करने पर वह उनकी बिटिया को उठाकर ले जाने या जान से मारने की खुली धमकी दे रहा हैं।जिसकी वजह से उनका घर से निकलना दुभर हो गया है। आरोपियों के खिलाफ पुसौर पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद भी पुसौर पुलिस और थाना प्रभारी उनकी सहायता करने के बजाए उल्टे उन्हे आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रहे है। इस वजह से परेशान होकर उन्हें देर रात एसपी आफिस रायगढ़ आना पड़ा वे पूरी रात बाहर आकर बैठ कर एसपी साहब के आने का इंतजार करेंगे।

पीड़ित पिता और उसकी बिटिया ने कहा कि वे लोग यहां से या तो न्याय लेकर जाएंगे जा यहीं अपनी जान दें देंगे,,जिसकी पूरी जिम्मेदारी गांव के सरपंच और पुसौर पुलिस के आलावा बड़े हल्दी के रहने वाले तीनों गुण्डा लडको की होगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता अपने पिता और नाबालिग भाई के साथ एसपी आफिस के बाहर बैठी हुई थी।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

भोपाल में सिटी बस में जेबकट ने कंडक्टर को चाकू मारा,महिला के विरोध करने पर कंडक्टर ने जेबकट को पकड़ने की कोशिश की तभी जेबकट ने चाकू से वार किया

viralvideo #reelsinstagram #reels #bhopal #latestnews #crimenewsup

डोकरी दाई मंदिर में चोरी ,फिंगर एक्सपर्ट एवं सीसी फुटेज के तहत जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ से दिलेश्वर चौहान की रिपोर्ट शक्ति जिले के जेजेपुर थाना के अंतर्गत ग्राम घिवरा, में चोरों ने डोकरी दाई मंदिर में 500000 रुपए के आभूषणों की चोरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर