मेरा लक्ष्य है कि सुरखी प्रदेश की विकसित विधानसभाओं में शुमार हो : गोविंद सिंह राजपूत


सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने किया एक दर्जन से ज्यादा गावों में जनसंपर्क

भोपाल सुरखी विधानसभा की पहले क्या हालत थी, आप जानते ही हैं। वर्तमान में सुरखी विधानसभा का पूरा परिदृश्य ही बदल गया है। तब और अब की सुरखी में फर्क आप साफ देख सकते हैं। गांव- गांव डामर और सीमेंट सड़कों से जुड़ गये हैं तो चिकित्सा केन्द्र और स्कूलों के लिए ग्रामीण और विद्यार्थियों को भी सागर नहीं जाना पड़ रहा है। मेरा लक्ष्य है कि आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभा में शामिल हो। अब सुरखी विधानसभा का समय बदल गया है और अनेक विकास कार्यों से उसकी तसवीर भी बदल रही है।


यह बात सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कही। सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविदं सिंह राजपूत ने सोमवार को धुंआधार जनसंपर्क के तहत ग्राम मरदानपुर, मोहासा, लखनपुर, मैनवाराकला, सोटेर, मैनवाराखुर्द, ततारपुर, बेरखेड़ी, विचपुरी, दादपुर, टेहराटेहरी आदि गांव में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया।


जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान और माताओं बहनों मानभाजपा की सरकार ने ही बढ़ाया है। प्रदेश की भाजपा सरकार में  मंत्री रहते हुये मैने हमारे विधानसभा सुरखी में वह सब करने का प्रयास किया है जो यहां के लोगों की मांग थी। इस क्षेत्र में आज से 25 साल पहले न तो पक्की सड़कें थी न ही अन्य सुविधायें।  हमने विकास कार्य करके भरसक प्रयास किया है कि लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधायें मिले। हजारों साल करोड़ की राशि से हुए विकास कार्यों से अब सुरखी की तस्वीर बदल रही है।

आने वाले समय में यह विधानसभा प्रदेश की उन विधानसभाओं में शामिल होगी जहां हर तरह की सुविधायें मौजूद हैं। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमने यह ठाना है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ईलाज के लिए कहीं और ना जाना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य की तमाम व्यवस्थायें की हैं और आगे भी करेंगे। राहतगढ़ में बड़ा सिविल अस्पताल बन गया है वहीं बड़े कस्वों में स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लीनिक स्थापित हो गये हैं इसके अलावा स्कूल भवनों के बन जाने से बच्चों की पढ़ाई का स्तर भी सुधर रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से व्यापारियों को सुविधायें मिली हैं और ग्राहिकों को भी, सबसे बड़ी समस्या इस क्षेत्र की पेयजल की रही है। गोविंद सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को पेयजल के लिए दूर दूर तक भटकना ना पड़े इसलिए पूरा जोर नल जल योजनाओं पर है। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के साथ ही संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम हमेशा ही तत्पर रहते हैं। इसके तहत सांस्कृतिक दलों, भजन कीर्तन मंडलियों को वाद्य यन्त्र उपलब्ध कराए हैं। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए नलजल योजनाओ की जरिए घर घर टोंटी के माध्यम से पानी मिलने लगा है, जो गांव रह गए हैं उन में भी नलजल योजना स्थापित होंगी। जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत के साथ अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



बुजुर्ग महिलाओं से लिया आशीर्वाद महिलायें बोलीं ‘‘बेटा खूब विकास करो’’

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने गांव गांव जाकर बुजुर्ग महिलाओं, पुरूषों और मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मतदाताओं ने भी तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला उन्हें आशीर्वाद देकर बोली बेटा खूब विकास करो और सुरखी को नाम प्रदेश में ही नहीं देश में रोशन करो। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने बच्चों को दुलार करते हुये उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

नसीम खानसांची,,,,नगर परिषद को वर्षों के इंतजार के बाद डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक कार्यालय भवन मिल गया। भवन का लोकार्पण भी हो चुका है…

पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल