युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ।

नसीम खान
सांची,,ग्राम अन्होरी थाना सांची की नाबालिग युवती घर से उस समय गायब हो गई थी जब उसके माता पिता होशंगाबाद गए हुए थे तब उसी गांव में मजदूरी करने वाला 30 वर्षीय युवक नाबालिग को घर से भगा कर ले गया था तब परिवार ने लौटने पर लापता युवती की पुलिस मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।तभी पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी थी ।तथा पुलिस ने युवती को ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली ।
जानकारी के अनुसार सांची थानाअंतर्गत ग्राम अन्होरी के मजदूरी करने वाले सुरेश पाल पिता बेनी प्रसाद पाल ने दिनांक 2-10-24 को थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने माता पिता के साथ होशंगाबाद गया हुआ था जब वापस लौट कर आया तो घर में नाबालिग युवती ( काल्पनिक नाम सोनम) घर पर नही दिखाई दी तब उसने अपनी पत्नी से युवती के बात मे पूछताछ की ।तथा पत्नी पति सहित परिवार के लोगों ने युवती को गांव सहित अन्य जगह तलाश किया तथा नही मिलने पर सभी नाते रिश्तेदारों मे ढूढना शुरू कर दिया परन्तु युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका । तब फरियादी सुरेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तथा गांव में ही रहने वाले गोलू यादव पिता रूप सिंह यादव निवासी इंद्रानगर गंजबासौदा जो गांव में ही रह रहा था तथा मजदूरी करता है वह भी गायब था पुलिस को दी गई सूचना मे आशंका जताई थी तब से ही पुलिस लापता युवती की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही थी ।तथा जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।इस टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजेश बडगूजर आर,गगन शर्मा आर,शिवानी रघुवंशी सहित अन्य शामिल थे ।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गोलू यादव एवं अपहृत युवती काल्पनिक नाम (सोनम) को दि,6-10-24 को इंदौर पुलिस के सहयोग से लवकुश चौराहा इंदौर से हिरासत में ले लिया तथा सांची थाना लाकर पूछताछ की गई ।बताया जाता हैं कि युवती नाबालिग होने से पुलिस ने अप क्र 137(2)बीएन एस कायम किया ।तथा पुलिस ने प्रकरण की कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।तथा युवती को उसके परिवार को सौंप दिया गया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर