रायसेन में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री शुक्ला ने एफएलसी कार्य का किया अवलोकन

नसीम खान

रायसेन,
रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) बेंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) की जा रही है। आज उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा ईवीएम वेयर हाउस पहुंचकर एफएलसी प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। उन्होंने एफएलसी कर रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेल के इंजीनियरों से ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी को लेकर चर्चा की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरंविद दुबे ने ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी कार्य के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री शुक्ला ने मॉक पोल कर ईवीएम संचालन की प्रक्रिया देखी। साथ ही वेयर हाउस की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी देखी। श्री शुक्ला ने अधिकारियों को एफएलसी हेतु निर्वाचन आयोग जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने एफएलसी का राजनीतिक दलों द्वारा अवलोकन करने, ड्यूटीरत अधिकारियों की जानकारी, रिकार्ड संधारण, उपस्थिति पंजी आदि के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री शुक्ला द्वारा विधानसभा क्षेत्र 142 सांची अंतर्गत जिला कार्यालय में स्थापित ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन सेंटर का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव