रायसेन में भी तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू:जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में पिछले 5 दिन में 5 हजार से ज्यादा मरीज आंखों का इलाज कराने आए

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन,,आई फ्लू के संक्रमण की वजह से आम हो गया है।रायसेन जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इन दिनों आई फ्लू, आंख आना या आई कंजक्टिवाइटिस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्कूलों में भी पिंक फ्लू का प्रकोप पांव पसार रही है।स्कूल प्रबंधन ने प्रभावित बच्चों के अभिभावकों को यह सख्त हिदायत दी है कि ऐसे बच्चों को स्कूल बिल्कुल नहीं भेजें।
आलम यह है कि बीते 5 दिनों के दौरान जिला चिकित्सालय स्थित नेत्र रोग विभाग में 500 से अधिक मरीजों ने आई फ्लू की जांच कराई। जांच के बाद दवा दी और बचाव की सलाह दी गई।नेत्र रोग विशेषज्ञ और जिला अंधत्व निवारण अधिकारी डॉ. शरद श्साहू ने बताया कि आंख में जलन या खुजली हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। आंख को न रगडे़, आंखों में कोई आई ड्रॉप डालने से पूर्व हाथों को अच्छे से धो लें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ,सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड ने जारी एडवायजरी में कहा है कि डाक्टर की सलाह के बगैर कोई दवा आंख में न डाले। आंखों में इन्फेक्शन होने पर घर पर ही रहे। बच्चों को स्कूल नहीं भेजे।सिविल सर्जन डॉ. ओढ़ नेत्र रोग स्पेशलिस्ट डॉ शरद साहू ने बताया कि मानसून सीजन में आंखों में संक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। इसकी वजह हवा में नमी इसमें बैक्टीरिया, वायरस आसानी से रिप्लीकेट होते है। इससे बचाव के लिए जब भी बाहर जाए चश्मा लगाए रखें अपनी तौलिया और कपड़े किसी से शेयर न करें। ठंडे पानी से आंखों को दिन में दो बार धोए।उन्होंने बताया कि यह एक वायरल कंजक्टिवाइटिस है। आंखों के चिकित्सक को दिखाकर उनके द्वारा बताया गया उपचार लें।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी