रायसेन शहर हुआ पानी-पानी, निचले क्षेत्र का जनजीवन हुआ प्रभावित,

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
48 घंटे में रायसेन में मध्यम से भारी बारिश की संभावना
रायसेन।रायसेन शहर में शनिवार को दिन में बारिश रुकी रही। इसके चलते दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़कर शाम 5 बजे 31 डिग्री पर पहुंच गया।लेकिन शाम 5.30 बजे काली घटाएं छाने के साथ ही मूसलधार बारिश शुरू हो गई, जो शाम 7.30 बजे तक ढाई इंच हो चुकी थी। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे रायसेन सिटी के सागर भोपाल तिराहे से लेकर श्रीराम लीला गेट और गंजबाजार से लेकर महामाया चौक से लेकर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के सामने तक सड़क पर सीजन में दूसरी बार 3 फीट पानी जमा हो गया। कारों सवारी ऑटो बाइकों के पूरे पहिए डूब गए। दुकानों में भी पानी भरना शुरू हो गया।
करीब 400 मीटर लंबाई वाले मुख्य मार्ग पर जल भराव होने से सभी लोग अपनी दुकानों में कैद होकर रहे गए। बड़े वाहनों के निकलने से उठने वाले पानी के हिलोरों से बाइकें बहती हुई दिखाई दीं। मुख्य मार्ग पर 3 फीट जल भराव हो जाने से कई वाहन चालकों की हिम्मत जवाब दे गई और वे अपने वाहन वापस लेकर लौट गए। कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और तेज रफ्तार में वाहन निकाले तो कुछ वाहन रास्ते में ही बंद हो गए। वे बीच सड़क पर एक एक घंटे तक फंसे रहे। जल भराव इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को सड़क से अपने वाहन हटाने के लिए समय नहीं मिल पाया। शहर के अलावा जिले के सिलवानी व बेगमगंज , जैथारी सहित कई जगह बारिश हुई है। महामाया चौक पर भरा तीन फीट पानी
मौसम केंद्र के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक आगामी 48 घंटे में रायसेन सहित भोपाल संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। हालांकि इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ता जाएगा। इसके बावजूद 10 से 13 सितंबर के बीच भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस तरह से अब जिले में बारिश के आंकड़े की सामान्य औसत बारिश पर पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।रविवार को भी सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर दिनभर जारी रहा।
यहां भराया बारिश का पानी….
इसके अलावा रायसेन शहर के वार्ड 13 अशोकनगर की मेन गली स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज के सामने, श्री राधा प्रिटिंग प्रेस की गली में घुटनों बारिश का पानी जमा हो गया था।वहीं जिला अस्पताल कैंपस में दूसरी मर्तबा बारिश का पानी समा गया था।जिससे मरीजों व उनके साथ आए अटेंडरों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना पड़ा।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव