लगातार बारिश से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, सड़कें बनी हादसों का कारण

नसीमखान खान सांची

सांची,,क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से सड़कें कीचड़ और फिसलन से भर गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए सफर करना जोखिमभरा हो गया है। गीली और चिकनी सड़कों पर रफ्तार पकड़ते वाहन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
एनएच मार्ग पर छोटे-बड़े वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते देखे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को भी अब गति पर नियंत्रण के लिए सक्रिय होना होगा, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
नगर की पक्की सड़कों की स्थिति भी नल-जल योजना के चलते बदहाल हो चुकी है। वाटर प्लांट कंपनी द्वारा की गई खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे किसानों के लिए खाद लेकर आ रहा एक ट्रक नाले में फिसलते-फिसलते बचा। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रक सुरक्षित सोसायटी तक पहुंच सका।
भारी बारिश के इस दौर में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और पुलिस को रफ्तार पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत है, ताकि अनचाही दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल