वर्षों से पांच ग्रामों के ग्राम वासी तरस रहे सड़क के लिए । दिया आवेदन ।

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो सरकार हो या प्रशासन विकास के बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं ।देश की आजादी के बाद पांच ग्रामों के ग्राम वासियों को तब आस बंधी थी जब नगर परिषद प्रशासन द्वारा सड़क कार्य प्रारंभ कर दिया गया था तथा कुछ निर्माण हो भी गया परन्तु उक्त निर्माण एजेंसी अधूरा छोड़ गायब हो गई तब से अब तक अधूरा निर्माण ग्राम वासियों के लिए मुसीबत बन गया है ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 11-10 मांची कुआं गांव नागोरी जो राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए वर्षों पूर्व स्वीकृत किया गया था जबकि यह मार्ग बिलोरी पिपरिया को भी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है । इस मार्ग के स्वीकृत होते ही ग्रामीणों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा । तथा सभी कार्यवाही पूरी करते हुए नप प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया था तथा निर्माण एजेंसी ने भी बड़े जोर शोर से निर्माण शुरू किया तब लोगों में बड़ी खुशी दौड़ रही थी कि अब पांच ग्राम के लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी तथा सड़क ग्रामीणों को मिल जायेगी परन्तु निर्माण तेज गति से चलते चलते थम गया इस निर्माण का ग्रामीणों ने लंबे समय शुरू होने का इंतजार किया परन्तु निर्माण एजेंसी लापता हो गई लगभग तीन वर्ष गुजरने के बाद भी इस अधूरे निर्माण की न तो सुध लेने निर्माण एजेंसी ही लौट सकी न ही शासन न प्रशासन को ही सुध लेने की फुर्सत मिल सकी । इस दौरान चुनाव समय में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों को खूब आश्वासन मिले परन्तु यह आश्वासन भी धरातल पर काम न आ सके जिस कारण इस सड़क की उड़ने वाली धूल न केवल घरों में छा रही है बल्कि इस मार्ग पर रहने वाले रह वासियों एवं इस सड़क पर चलने वाले पांच ग्रामों के ग्रामीणों को विभिन्न बीमारी की जकड़न में भी जकड़ रही है सड़क में गड्ढे एवं सड़क पर बहने वाले पानी से गंदगी की चपेट में लोग घिरने पर मजबूर हो चुके हैं हालांकि ग्रामीणों ने नगर परिषद प्रशासन को अनेक बार इस मार्ग की समस्या से मौखिक लिखित रूप से अवगत कराया बावजूद इसके इस समस्या खड़ी करने वाली सड़क से लोगों को निजात नहीं मिल सकी अब पांच गांव के ग्रामीणों ने नगर परिषद सीएमओ को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर इस मार्ग को पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है जो लोगों की मुसीबत बन गया है तथा इस सड़क निर्माण के न होने से मांची कुआं गांव नागौरी बिलोरी पिपरिया के गांव के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है तथा नगर परिषद प्रशासन इस अधूरे निर्माण को पूरा करने कोई कदम नहीं उठा रहा है जो प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। यदि निर्माण को शीघ्र शुरू नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को आंदोलन का मार्ग अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । इस मार्ग निर्माण आवेदन में हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख रूप से नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह चौहान नप के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर सिंह राणा वार्ड नं 1 के पार्षद बलराम मालवीय वीर सिंह पटेल मुकुंद सिंह राजपूत अंशु राजपूत पार्षद वार्ड नं 8 संतोषी राजपूत सहित अन्य लोग शामिल हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार