वाचनालय में संपन्न हुई बैठक | डिंडोरी – (करन गुप्ता)

डिंडोरी _ (करन गुप्ता) नर्मदा के पावन उद्गम स्थल अमरकंटक के बाद पहले बड़े पड़ाव के तट पर बसे डिंडोरी नगर में नर्मदा प्रकटोत्सव को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी हो चुका है एक ओर जहां नगरीय प्रशासन और जिला प्रशासन नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वही नर्मदा के दोनों तरफ घाटों में साफ-सफाई का दौर भी लगातार जारी है । जिला प्रशासन के द्वारा मैया प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विभागों और समाजसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों के द्वारा सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

वाचनालय में संपन्न हुई बैठक
11 जनवरी को नर्मदा जन्मोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए नगर परिषद के वाचनालय सभा कक्ष में नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों युवाओं पत्रकार बंधुओं तथा नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई । बैठक में नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता सारस ने नर्मदा प्रकट उत्सव को लेकर तैयारियों का जहां विवरण दिया वहीं बैठक में उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में तय किया गया कि प्रति वर्ष अनुसार नर्मदा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था पूर्णता सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए यातायात विभाग को जरूरी दिशानिर्देश दिए जाने के लिए चर्चा की गई। इसके साथ ही नगर में सुंदरीकरण घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद ने ली है। बैठक में यह भी तय किया गया है कि नर्मदा जन्मोत्सव को तीन दिवसीय मेले का स्वरूप प्रदान किए जाने हेतु सर्व सहमति बनी। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडोरी प्रवास के दौरान तीन दिवसीय नर्मदा उत्सव मनाने का ऐलान किया था। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए भी बैठक में चर्चा की गई जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आज की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विस्तृत रूपरेखा की तैयारी हेतु आगामी समय में एक और जरूरी बैठक आयोजित की जाएगी जिसके बाद कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

  • Related Posts

    क्या आप भी चश्मे से परेशान हैं? जानिए कैसे LASIK और SMILE जैसी आधुनिक लेजर सर्जरी तकनीकें आपको दिला सकती हैं चश्मे से आजादी। पढ़ें पूरी खबर

    आंखों की लेजर सर्जरी: चश्मे से छुटकारा पाने का आधुनिक और सुरक्षित समाधान LASIK, SMILE और Smart LASIK जैसी आधुनिक तकनीकों से लाखों लोगों को मिल रही है बेहतर दृष्टि…

    # अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

    PM Modi Today: अमृत भारत योजना के तहत हाईटेक हुआ विदिशा रेलवे स्टेशन, आज होगा लोकार्पण विदिशा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण | अमृत भारत स्टेशन योजना | PM Modi |…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख