विश्व धरोहर नगरी सांची में यातायात अव्यवस्था, पर्यटक व नागरिक परेशान।स्तूप चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर अवैध ऑटो स्टैंड और बेतरतीब खड़े वाहन, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल।

नसीमखान सांची
सांची,,,विश्व ऐतिहासिक स्थल के रूप में पहचान रखने वाले नगर सांची में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। नगर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है, लेकिन सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन और अव्यवस्थित ऑटो यातायात नियमों की खुली अनदेखी कर रहे हैं।
नगर के प्रमुख और व्यस्त माने जाने वाले स्तूप चौराहा, सिविल अस्पताल रोड, स्टेशन रोड तथा गुलगांव चौराहा पर दिनभर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग देखी जा सकती है। कई स्थानों पर ऑटो चालकों ने सवारी की प्रतीक्षा में चौराहों और मुख्य मार्गों के किनारे अस्थायी स्टैंड बना लिए हैं, जिससे आमजन और पर्यटकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि व्यस्त चौराहों पर खड़े वाहन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी खुलेआम हो रही है, जिससे लोगों में भय का वातावरण बन रहा है।
आश्चर्य की बात यह भी बताई जा रही है कि कई बार पुलिस वाहन चौराहों पर मौजूद रहते हैं, बावजूद इसके अव्यवस्थित पार्किंग और अवैध ऑटो स्टैंड पर प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती। इससे यह धारणा बन रही है कि नियमों के पालन को लेकर सख्ती का अभाव है।
नगरवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों पर नियमित यातायात नियंत्रण, स्पष्ट पार्किंग व्यवस्था और अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विश्व धरोहर की गरिमा के अनुरूप यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके।
यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी, तो यह अव्यवस्था किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान