संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य

नसीम खान
सांची,,, नगर परिषद कार्यालय परिसर में रविवार को संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई, वहीं नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि संकल्प सेवा अभियान शासन की उस मंशा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत आमजन को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार और प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना भी अभियान की प्राथमिकता है।
एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक स्थान पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं। प्रयास है कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जाए तथा जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होकर अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है। संकल्प सेवा अभियान के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है और उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया भी सुगम हो रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुशवाहा, परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    नसीम खान रायसेन। वनमण्डल रायसेन के वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत ग्राम चुनहेटिया के समीप तेंदोनी नदी के जामुन घाट पर एक मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई। घटना…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

    जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

    जीजा-साले की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, आठ घंटे तक चक्काजामशव चौराहे पर रखकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने बलपूर्वक हटाए प्रदर्शनकारी; राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

    जीजा-साले की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, आठ घंटे तक चक्काजामशव चौराहे पर रखकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने बलपूर्वक हटाए प्रदर्शनकारी; राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें