संभागायुक्त श्री मालसिंह ने सांची जनपद कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

नसीम खान संपादक

रायसेन,
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले में शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा निकायों के वार्डो में जन सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की चिन्हांकित 67 सेवाओं से संबंधित लंबित और नवीन आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सांची जनपद कार्यालय का संभागायुक्त श्री मालसिंह भयडिया द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित आवेदकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।
संभागायुक्त श्री मालसिंह भयडिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं, सेवाओं के लाभ से वंचित न रहें इसके लिए सभी विभाग व्यवस्था बनाकर कार्य करें। यदि किसी हितग्राही को पात्रतानुसार योजना में लाभ मिल सकता है तो उसका आवेदन तुरंत पोर्टल पर दर्ज कर शीघ्र संबंधित विभाग को भेजें और इसकी जानकारी हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को सेवा की तरह लेकर जरूरतमंद को लाभ देना सुनिश्चित कराएं ।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के आवेदनों की भी जानकारी ली। शिविर में उपस्थित नागरिकों को बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 में 67 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया हैं एवं इससे संबंधित हितग्राही को अनिवार्य रूप से लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 में अविवादित नामांत्रण बटवारे, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित सीएम हेल्पलाईन का संतुष्टिपूर्वक निराकरण भी कराया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’