सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में आयोजित ग्रीष्म कालीन आंग्ल भाषा कक्षा सह योग प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारित शिक्षा का केंद्र है…पंकज दाहिरे एस डी एम

तेरा वैभव सदा अमर रहे मां … राम अवतार अग्रवाल
प्रशिक्षण शिविर पाठ्यक्रम के अलावा भी संपूर्ण व्यक्तित्व विकास माध्यम साबित हुआ… चितरंजय पटेल

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में संचालित ग्रीष्मकालीन विशेष आंग्ल भाषा कक्षा के दरम्यान विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थीयों ने 1मई से लगातार एक माह अंग्रेजी के साथ गणित और योग की का प्रशिक्षण लिया। इस दरम्यान नकुल देवांगन व्याख्याता ने अंग्रेजी और आचार्य अरुण यादव ने (गणित) तथा चूड़ामणि साहू योगाचार्य रूप में प्रतिदिन लगातार बच्चो को योग का प्रशिक्षण दिया।
आज निःशुल्क विशेष कक्षाओं के समापन अवसर पर मुख्य अभ्यागत पंकज दाहिरे अनुविभागीय दंडाधिकारी ने लोगों को अपने संबोधन में कहा कि मैं स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर का विद्यार्थी रहा हूं इसलिए जानता हूं कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय हमेशा से संस्कारित शिक्षा केंद्र रहा है।उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली हैं जो आपको ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी संस्कार के साथ पाठ्यक्रम की निःशुल्क शिक्षा मिल रहा है। विद्यालय प्रबंध समित के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को देश भक्ति की बात करते हुए भारत मां के वैभव को अमर व अक्षुण बनाने राष्ट्र के प्रति अपना योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा भारत माता का कैलेंडर वितरण किया तो वहीं व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि शिविर बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का माध्यम साबित हुआ जहां सभी ने बच्चों को अंग्रेजी, गणित के साथ सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा का भी पाठ पढ़ाया।समापन दिवस पर सभी अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों के रुचि अनुसार नृत्य गीत नाटक का भी मनमोहक प्रदर्शन किया जिसे देख उनके माता पिता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे तथा सभी ने समवेत स्वर आयोजन की तारीफ किया।सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से दसवीं व बारहवीं परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों से मेडल पहनाकर अभिनंदन/ पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी सोनी, विद्यालय परिवार के आचार्य और सभी बच्चों के साथ अभिभावक एवम् शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही।


आज समापन समारोह में प्रशिक्षार्थी बच्चों ने भाषण, गीत, नृत्य संगीत के कार्यक्रमों से समा बांध दिया ।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी