साँची सीट पर भाजपा कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए कई दावेदार, बैठकों विधानसभा चुनाव जीतने के लिए की जा रही भारी कवायद, फीडबैक ले रहे चुनाव के रणनीतिकार

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।जिले की सांची अजा 142 में भी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है।चुनाव जिताने वाले भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रणनीतिकारों द्वारा फीडबैक लेकर विस चुनाव जिताने वाले योग्य जिताऊ नये चेहरे व्यक्ति को ही विधानसभा सीट से चुनाव के लिए टिकट देकर महासंग्राम के लिए मैदान में पूरी दमदारी से उतारा जाएगा।भाजपा से जहां वर्तमान भाजपा विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सहित समाजसेवी एवं मेहर मेर जागृति संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर मेहर ,युवा नेता मुदित शेजवार ने टिकट के लिए दावेदारी की है।वैसे जनमत की राय है कि आगे भाजपा सत्ता संगठन आरएसएस कैडर को काफी सोच विचार कर टिकट के लिए फैसला लेना चाहिए।कुल मिलाकर जिताऊ चेहरे पर ही भरोसा करना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के कट्टर समर्थक बताए जाते हैं।उनको टिकट दिलाने का ग्वालियर के महाराजा सिंधिया का पूरा भरोसा है।इधर युवा समाजसेवी साँची ब्लॉक के धनोरा गांव के निवासी भी सांची अजा सीट से भाजपा की ओर से टिकट के दावेदार हैं।आम जनमानस की राय सामने आई है कि एक दैनिक न्यूज पेपर के सर्वे में अंकों का काफी समर्थन हासिल कर चुके हैं समाजसेवी मनोहर मेहर ।मेहर जाग्रति समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर मेहर ने मीडिया कर्मियों को दिए गए इंटरव्यूह में यह खुलासा कर चुके यदि भाजपा हाई कमान जनसेवा करने का मौका दे तो मैं पार्टी का निर्णय सर्वोपरि मान चुनाव मैदान में उतर जाऊंगा।युवा नेता मुदित शेजवार भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।आम आदमी पार्टी की ओर से साँची ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा वरिष्ठ नेता कुंजी लाल अहिरवार भी टिकट की कतार में है।इसके अलावा शिव सेना राष्ट्रवादी कांग्रेस सपा बसपा भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी।
कांग्रेस पार्टी में टिकट के दावेदार एकअनार सौ बीमार जैसी स्थिति..…
कांग्रेस पार्टी में जिले की साँची142 अजा सीट पर टिकट के दावेदार सबसे ज्यादा हैं।जिनमें जेके हॉस्पिटल ग्रुप भोपाल के सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जीसी गौतम,युवा नेता प्रभात चावला डॉ शैलेन्द्र कुमार झारिया, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर राजेश अहिरवार,इंजी. ह्रदयेश किरार भोपाल, संदीप मालवीय, युवा नेता सुनील मालवीय गैरतगंज, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रूपेश तन्तवार ,मुन्नी बाई जौहरे दीवानगंज, मदन लाल चौधरी आदि नेता साँची सीट से अपने आकाओं के भोपाल स्थित बंगलों पर पहुंच कर टिकट हासिल करने की कवायद कर चुके हैं।इस बार साँची सीट से कांग्रेस हाइकमान कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी चुनाव को प्रतिष्ठा पूर्ण बनाने किसी जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देकर चौंकाने वाले चुनाव परिणाम दे सकते हैं।कांग्रेस साँची सीट से स्वास्थ्य मंत्री बीजेपी विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुकाबले में बेदाग छवि के नेता को चुनावी महासंग्राम में चुनोती पूर्ण मुकाबला बना सकते हैं।पीसीसी चीफ कमलनाथ सुरेश पचौरी यहां से कांग्रेस के दावेदारों से कह चुके हैं जाओ पहले फील्ड के दौरे कर महिलाओं के नारी सम्मान के फार्म भरकर कमलनाथ की 8 गारंटियों को जन जन से चर्चा कर फार्म देते रहे।गांवों में कड़ी मेहनत कर परेशान लोगों की समस्त समस्याओं को हल कराते रहें।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान