सांची में गहराया जल संकट, आश्वासनों की ‘तारीख पर तारीख’ से जनता बेहाल।पाइपलाइन में लीकेज और धीमी रफ्तार से अटकी पेयजल योजना, अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सीएमओ ने किया निरीक्षण।

नसीमखान सांची
सांची,,,,
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची में जल संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है। नगर परिषद के ट्यूबवेल लगातार जवाब दे रहे हैं, जिससे पूरे नगर में पेयजल संकट के आसार गहराते जा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत एवं सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने सोमवार को नीमखेड़ा नदी स्थित जलप्रदाय प्लांट और वहां से बिछाई गई पाइपलाइन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा करीब 1.25 करोड़ रुपए की लागत से जलसंवर्धन योजना के तहत सांची को पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अर्बन डेवलपमेंट कंपनी को सौंपी गई थी। योजना का कार्य वर्ष 2020 में प्रारंभ हुआ और इसे 2023 तक पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू होनी थी, लेकिन समयसीमा बीतने के बाद भी योजना अधूरी पड़ी है।
नगर में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों की खुदाई कर दी गई, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। निरीक्षण के दौरान करीब 4 किमी पाइपलाइन की जांच में कई स्थानों पर लीकेज और पाइप की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए। जबकि कुल लगभग 10 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।
स्थिति यह है कि कई जगह से पाइपलाइन लीकेज होने के कारण पानी का नगर तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। इससे करोड़ों की लागत वाली यह योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है। नगर परिषद द्वारा कई बार पत्राचार और मौखिक निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित गति नहीं आई है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
पप्पू रेवाराम, अध्यक्ष नगर परिषद सांची:
“निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन कई स्थानों पर लीकेज मिली और गुणवत्ता भी ठीक नहीं दिखी। इस संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया गया है। कंपनी को शीघ्र जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।”
रामलाल कुशवाहा, सीएमओ:
“कंपनी समय पर कार्य पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे ट्यूबवेल का जलस्तर लगातार गिर रहा है। पाइपलाइन की स्थिति देखकर नहीं लगता कि इस वर्ष भी जलापूर्ति सुचारू हो पाएगी, फिर भी हम अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।”
आकाश, इंजीनियर, अर्बन डेवलपमेंट कंपनी:
“प्लास्टिक पाइपलाइन में लीकेज की समस्या आई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। प्रयास है कि एक सप्ताह में, अगले सोमवार तक जलापूर्ति शुरू कर दी जाए।”

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार