सांची में ‘संकल्प से समाधान अभियान’ शुरू, 31 मार्च तक सभी वार्डों में होगा समस्याओं का निराकरण।नगर परिषद सांची के 1 से 15 वार्डों में चल रहा अभियान, सीएम हेल्पलाइन से भी जुड़ा समाधान तंत्र।

नसीमखान सांची
सांची,,,
मध्यप्रदेश शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ‘संकल्प से समाधान अभियान’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। नगर परिषद सांची द्वारा इस अभियान को नगर परिषद के सभी 1 से 15 वार्डों में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का समाधान वार्ड स्तर, नगर स्तर एवं जिला स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। साथ ही
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामलाल कुश्वाह ने बताया कि
“संकल्प से समाधान अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना है। नगर परिषद सांची के सभी 1 से 15 वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी नागरिक शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। नगर परिषद की टीम प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर समस्याओं को सुन रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।”
नगर परिषद द्वारा अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान का लाभ उठा सकें।
नगर परिषद सांची का ‘संकल्प से समाधान अभियान’ शासन और नागरिकों के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनता दिखाई दे रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव