सांची में 29–30 नवम्बर को महाबोधि महोत्सव: बौद्ध धरोहर की गोद में सांस्कृतिक समागम।श्रीलंका लोकनृत्य, बुद्ध नाटिका, भक्ति गायन और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से जागेगी सांची की प्राचीन बौद्ध आभा।

नसीमखान सांची

सांची,,,
जिले की विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची, जो भारत की प्राचीनतम बौद्ध धरोहरों का अमूल्य केंद्र माना जाता है, यहां 29 एवं 30 नवम्बर 2025 को दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह भव्य आयोजन बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क (पुराना विश्राम परिसर) में होगा, जहां विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ सांची की ऐतिहासिक गरिमा में नई आभा भरेंगी।
सांची अपनी 2500 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत, महान स्तोूप क्रमांक-1, अशोक कालीन धर्मचक्र, और समूची मानव सभ्यता को शांति का संदेश देने वाले अशोक स्तंभ के लिए विश्वभर में जाना जाता है। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित सांची सदियों से बौद्ध धर्म, करुणा और अहिंसा के उपदेशों की जीवंत प्रतीक रही है। इसी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाला महाबोधि महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि सांची की ऐतिहासिक आत्मा को फिर से अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
महोत्सव के कार्यक्रम
पहला दिवस – 29 नवम्बर:
श्रीलंका के लोकनृत्य एवं गीत
भोपाल के कलाकारों द्वारा पंचशील की नृत्य-गायन प्रस्तुति
संघरत्ना बनकर, भोपाल द्वारा बुद्ध नाटिका।
द साया बैण्ड द्वारा बौद्ध/भक्ति संगीत
दूसरा दिवस – 30 नवम्बर:
श्रीलंका के पारंपरिक लोकनृत्य और गीत
इसके उपरांत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, जिसमें प्रसिद्ध कवि—
सूर्यकुमार पाण्डेय (लखनऊ), स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव), सुमित मिश्रा (ओरछा), हिमांशी बाबरा, मनु वैशाली (रायबरेली), दीपक शुक्ला (भोपाल), अभिसार शुक्ला (दिल्ली) एवं चेतन चर्चित (इंदौर)—अपनी प्रस्तुति देंगे।
सांची में आयोजित यह महोत्सव न केवल पर्यटन को नई ऊर्जा देगा बल्कि बौद्ध संस्कृति, कला और साहित्य के प्रति जनसामान्य में नई रुचि भी जागृत करेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव