सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

नसीमखान सांची
सांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके साथ सवार बंसी अहिरवार सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषि आचार्य अपने मित्र बंसी अहिरवार के साथ एक्टिवा से विदिशा से सांची लौट रहे थे। इसी दौरान होटल अपेक्षा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ, जबकि पुलिस का कहना है कि यह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर भी हो सकती है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हुए, जिनमें ऋषि आचार्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बंसी अहिरवार सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सांची थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण भी हो सकती है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव