स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा जाएगा दो मिनिट का मौन

नसीम खान

रायसेन,
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2024 को मौन धारण करने के संबंध में कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे शहीदों की स्मृति में विधिवत दो मिनिट का मौन धारण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ रायसेन को 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सायरन की व्यवस्था कर दो मिनिट का मौन शुरू होने की सूचना प्रातः 10.59 बजे से प्रातः 11 बजे तक सायरन बजा कर दिए जाने तथा दो मिनिट बाद प्रातः 11.02 बजे से प्रातः 11.03 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे सम्पूर्ण देश में, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन रखा जाता है। इस दौरान कार्य तथा गतिविधियां रोक दी जाती है। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिले भर में कार्य और अन्य गतिविधियां रोक कर दो मिनिट का मौन रखा जाएगा। दो मिनट का मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर दी जाना चाहिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?