हसदेव नदी के कुदरी बैराज में 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत परिवार के साथ गया था नहाने

चांपा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन बसंतपुर
एंकर चांपा के हसदेव नदी में कुदरी बैराज में 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गयी ।कक्षा सातवीं में पढने वाले ऋतुराज देवांगन अपने माता पिता के साथ कुदरी बैराज में नहाने के लिए गया था जहाँ नहाते वक्त नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी ।
जानकारी के अनुसार संजय नगर चांपा का रहने वाला अनिल कुमार देवांगन अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ शुक्रवार सुबह नहाने के लिए चांपा के समीप कुदरी गांव में हसदेव नदी में बने बैराज में नहाने के लिए गये थे ।उनका 13 साल का बेटा ऋतुराज देवांगन ट्यूब में बैठकर नहा रहा था ।इसी दौरान नहाते वक्त ट्यूब पलट गया और ऋतुराज नदी के पानी में डूब गया और गहराई में चला गया ।पिता अनिल देवांगन ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की वह नही मिला।अनिल देवांगन ने आसपास नहा रहे लोगों की मदद से खोजबीन शुरू किया ।लगभग आधे घंटे बाद बच्चा मिला।जिसे तुरंत ईलाज के लिए परिजन चांपा के शासकीय बीडीएम हास्पीटल ले गए ।जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया ।डाक्टरोंने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
मृतक के पिता अनिल देवांगन का कहना है कि बैराज के आसपास कहीं भी कोई चेतावनी बोर्ड नही लगा है ।अगर यहां कोई भी चेतावनी बोर्ड लगा होता तो आज उसके बच्चे की जान नही जाती ।

गर्मी के मौसम में यहां पिकनिक मनाने के लिए रोजाना सैकडों की भीड़ लगी रहती है ।लेकिन यहां शासन द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गया है ।यदि यहां शासन द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गया तो फिर कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है ।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला