अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, नगर परिषद ने बनाई कार्ययोजना।12 वार्डों में चिन्हित किए गए अवैध निर्माण, नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू; सात दिन की मोहलत के बाद हटेगा अतिक्रमण

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से फैले अतिक्रमण के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर के सभी 12 वार्डों में फैले अवैध कब्जों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी 12 वार्डों में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। परिषद के प्रारंभिक सर्वे में बिना अनुमति एवं बिना वैध दस्तावेजों के निर्मित लगभग 400 भवन चिन्हित किए गए हैं। नगर का पठार क्षेत्र भी अतिक्रमण की चपेट में बताया जा रहा है। परिषद ने ऐसे सभी निर्माणों का चिन्हांकन कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ चलाया जाएगा तथा सरकारी भूमि को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में वहां जनहित के विकास कार्य किए जा सकें।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि चिन्हित अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद का अतिक्रमण दस्ता, पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त सहयोग से अभियान चलाएगा। रिक्त सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों के साथ-साथ बिना अनुमति निर्मित भवनों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित है। संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर परिषद स्वयं कार्रवाई करेगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
इनका कहना है—
“अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद का दस्ता तैयार कर लिया गया है। राजस्व एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। चिन्हित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सात दिवस के भीतर यदि वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।”
– रामलाल कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सांची
नगर परिषद की इस पहल पर अब नगरवासियों की नजरें टिकी हैं। यदि कार्रवाई निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के होती है, तो वर्षों से सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर प्रभावी अंकुश लग सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार