ई-विकास प्रणाली (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन जिले में उर्वरक वितरण हेतु ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली का 15 जनवरी से प्रभावी कियान्वयन किये जाने हेतु कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जनवरी को कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, उप संचालक कृषि श्री केपी भगत, उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिसमें वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विकासखंड स्तर पर समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, प्रबंधक सहकारी समिति, मार्कफेड गोदाम प्रभारी एवं एमपी एग्रो के गोदाम प्रभारियों को ई-विकास पॉर्टल में की जाने वाली कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गए ई-विकास प्रणाली तथा प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों, जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
इस प्रशिक्षण के उपरांत अपरान्ह में कृषि विज्ञान केन्द्र नकतरा रायसेन मे ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति रामाधान) प्रणाली के संचालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि श्री केपी भगत, राहायक संचालक कृषि श्री दुष्यंत कुमार धाकड, सहायक संचालक कृषि श्री सुनील कुमार सोने, एआरएडीओ श्री केके ठाकुर उपस्थित रहे। जिसमें जिले के समस्त निजी उर्वरक विक्रेताओं को सहायक संचालक कृषि श्री दुष्यंत कुमार धाकड द्वारा ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उप संचालक कृषि श्री केपी भगत द्वारा समस्त निजी विक्रेताओं को मार्गदर्शन के साथ-साथ प्रक्रिया के पालन हेतु निर्देशित करते हुए बताया गया कि यह प्रक्रिया उर्वरक वितरण में अपारदर्शिता, कालाबाजारी एवं भीड़ जैसी समस्याओं के समाधान में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही किसानों को सरलता से उर्वरकों का समय पर वितरण संभव हो सकेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी