एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में आयेंगे एक-एक हजार रूपये

नसीम खान संपादक

प्रदेश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखी जायेगी 10 जून की तारीख

रायसेन,
एक बार फिर मध्यप्रदेश देश में अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरने वाला है। जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे।
अपने आप में देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है, उसी का परिणाम है कि 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा योजना की घोषणा के सिर्फ 35 दिन में एक करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों का केवायसी का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप एक जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी अभियान चला कर किया गया।
अब प्रदेश की बहनों को इंतजार है 10 जून की शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के दिल से निकली ष् मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाष् सवा करोड़ बहनों की जिन्दगी को आसान बनाने और खुशियों से भरने में अहम भूमिका अदा करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहते है कि प्रदेश की मेरी बहनों के लिये खुशहाली का नया दौर प्रांरभ हो रहा है, आइये उत्सव के साथ खुशियाँ मनाये।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला