ऐतिहासिक नगरी में 20 दिसंबर से सजेगा रामलीला मेलागणेश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ, लगभग 70 वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा

नसीम खान
सांची,,, ऐतिहासिक एवं विश्व पर्यटन स्थल सांची में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामलीला मेले को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में आज रामलीला मैदान में रामलीला मेला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी आयोजन को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला मेले का शुभारंभ 20 दिसंबर को भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं स्थापना के साथ किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी मेले की रूपरेखा तैयार करने के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। भगवान गणेश की स्थापना के पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुरूप रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा। मेले के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। समिति द्वारा मेले को सुव्यवस्थित, आकर्षक और भव्य बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों और धर्मप्रेमी बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। समिति ने नगरवासियों से इस पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।
लगभग सात दशक पुरानी है रामलीला की परंपरा
उल्लेखनीय है कि सांची में रामलीला मेले का आयोजन लगभग 70 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बन चुका है। प्रतिवर्ष नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक रामलीला का आनंद लेने पहुंचते हैं। विशेष बात यह भी है कि विश्व पर्यटन स्थल होने के कारण यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी रामलीला मैदान पहुंचकर भारतीय धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखते हैं।
रामलीला मंचन की एक विशेष पहचान यह भी है कि इसमें विभिन्न पात्रों की भूमिका नगर के ही युवा निभाते हैं। अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से ये युवा भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म की विजय के प्रसंगों को जीवंत करते हैं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठते हैं।
अब एक बार फिर 20 दिसंबर से रामलीला मेले के रूप में सांची की ऐतिहासिक धरती पर धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा का रंग बिखरने वाला है।

  • editornaseem

    Related Posts

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    नसीम खानसांची,,, वैसे तो नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं, तब नागरिकों में काफी उत्साह था। लोगों को उम्मीद थी कि अब नगर…

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    नसीम खान सांची,,, नगर सहित पूरे अंचल में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के बाद दिन में भी सूरज की गर्मी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी में 20 दिसंबर से सजेगा रामलीला मेलागणेश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ, लगभग 70 वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा

    ऐतिहासिक नगरी में 20 दिसंबर से सजेगा रामलीला मेलागणेश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ, लगभग 70 वर्षों से चली आ रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइट बनी वीआईपी, खंभे बने शोपीसवीआईपी आगमन और विशेष आयोजनों पर ही जगमगाता है नगर, बाकी दिनों में अंधेरे में डूबी रहती है मुख्य सड़क

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    सांची अंचल में ठंड ने दी दस्तक, दिन में भी गायब हुई सूरज की तपिश

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजित

    सांची महोत्सव को लेकर नगर परिषद ने तेज की तैयारियांसड़कों के समतलीकरण से लेकर सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था बनाने में जुटा अमला

    सांची महोत्सव को लेकर नगर परिषद ने तेज की तैयारियांसड़कों के समतलीकरण से लेकर सफाई, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था बनाने में जुटा अमला

    पुलिस की नजरों से ओझल अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर कब्जा, आमजन परेशानविश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में पार्किंग व्यवस्था नदारद, जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल