करीला पहुंचने घर से निकले ,
40 लोगों से भरी टेक्ट्रर ट्राली में बस ने मारी टक्कर दो की मौत बाकी सब गंभीर।

नसीम खान संपादक
सांची,,, रंगपंचमी पर मान्यता अनुसार दूर दराज से हजारों की संख्या में वाहनों में लोग भरकर अपनी मन्नत मांगने माता सीता के करीला मंदिर पहुंचते हैं तथा कुछ मन्नत मांगते हैं तो कुछ मन्नत पूरी होने पर झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी करते हैं एवं राई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तब हजारों की संख्या में वाहनों की यहां से गुजरने वाहनों की भागदौड़ लगी रहती है करीला पहुंचने के लिए टेक्ट्रर ट्राली में लगभग तीन दर्जन लोग भरे थे की रात्रि लगभग तीन बजे एक यात्री बस ने खडी टेक्ट्रर ट्राली को टक्कर मारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल मे मौत हुई तथा बाकी सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा बस जप्त कर ली । जानकारी के अनुसार रंग पंचमी के पर्व पर मान्यता अनुसार हजारों की संख्या में वाहनों में भरकर लोग करीला पहुंचते हैं इस कड़ी में ग्राम देहलवाडा बाड़ी बरेली क्षेत्र के लोग टेक्ट्रर ट्राली में भरकर लगभग तीन दर्जन लोग करीला जा रहे थे कि नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम काछी कानाखेडा पर टेक्ट्रर ट्राली खडा कर लिया था कि गुजरी रात लगभग तीन बजे तेज़ रफ़्तार आरिफ कंपनी की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 8167 ने न्यूमेसी टेक्ट्रर ट्राली क्रमांक 7250 में जोरदार टक्कर मारी दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मीरा बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कालूराम की अस्पताल मे मौत हो गई एवं चौंतीस लोग गंभीर घायल हो गए । रात्रि गश्त पर निकले आर आई बीएस चौहान एवं डीएसपी रवि शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे तथा सांची पुलिस को सूचना दी तब सांची थाना प्रभारी अमरसिंह निगम अपने दलबल सहित घटना स्थल पर पहुंचे एवं तत्काल मृतक एवं गंभीर घायलों को सांची अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों का प्रार्थमिक उपचार सी बी एम ओ डा , स्मृति चौहान रवि राठोर सलामतपुर मेडिकल आफिसर एवं डॉ सौरभ वर्मा ने किया एवं गंभीर अवस्था में घायलों को मेडिकल कॉलेज विदिशा रिफर कर दिया । मेडिकल कॉलेज में कालूराम की मौत हो गई बाकी सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है । रायसेन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से जानकारी ली।इन घायलों में शामिल नीरज रामबाई राहुल लुल्ली महेंद्र छोटू झिरुआ गुड़िया गोमती पर्वत दुर्गा हर्षित जिमिया रवीना रक्षा अर्चना ज्योति भूरी नीलेश मुन्नी बसंती तुलसी राम संतोषी साक्षी दुर्गेश शिवम शिवांस निरुआ गणेश राम छोटे गुड्डन कलिया मुरली सुखलाल अंजु छोटी बाई शामिल हैं । इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा प्रकरण दर्ज कर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा विवेचना जारी है । यहां पर यह भी बता दें कि रंगपंचमी पर करीला पहुंचते के लिए दूर दूर से वाहनों की तेज रफ्तार दौड भाग जल्दी पहुंचने की चलती रहती है तथा मेले में शामिल वाहनों की वापसी में भी दौड़ भाग लगी रहती है बताया जाता है करीला में माता सीता का मंदिर है जहां पंचमी के अवसर पर मेला लगता है यहां लोग अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं तथा मन्नत पूरी होने पर मंदिर पर झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी की जाती है अनेक श्रद्धालु अपने साथ बेड़ियां समाज की नृत्यांगना लेकर भी पहुंचते हैं यह परंपरा प्रतिवर्ष रंग पंचमी पर जारी रहती है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख