करोड़ों की जल योजना अधूरी, सांची में गहराया पेयजल संकट।5 साल बाद भी अधूरी परियोजना, ट्यूबवेल जवाब दे रहे; जिम्मेदारों के दावे—20 अप्रैल तक सप्लाई शुरू।

नसीमखान सांची
सांची ,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची में घर-घर जलापूर्ति का सपना अब तक अधूरा ही बना हुआ है। करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई जल योजना पांच साल बाद भी धरातल पर पूरी नहीं उतर सकी, जिससे नगर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि कई ट्यूबवेल जवाब दे चुके हैं और शेष का जलस्तर भी तेजी से गिर रहा है, जिससे लोगों को मटमैला पानी मिलने लगा है।
जानकारी के अनुसार, नगर को जलसंकट से मुक्ति दिलाने के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपए की लागत से जल संवर्धन योजना शुरू की गई थी। इस योजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया था। वर्ष 2020 में शुरू हुई इस परियोजना को 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन 2026 में भी यह अधूरी है।
शुरुआत में हलाली डेम से पानी लाने की योजना थी, जिसे बाद में बदलकर करीब 12 किलोमीटर दूर मरमटा नदी से जल लाने का प्रावधान किया गया। इसके लिए हेडगेवार कॉलोनी में फिल्टर प्लांट बनाया गया और नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए करोड़ों की सीमेंट सड़कों की खुदाई कर दी गई। साथ ही दो पानी की टंकियां भी निर्मित कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद घर-घर जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
परियोजना में देरी और लापरवाही को लेकर परिषद बैठकों में कंपनी के जिम्मेदारों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा। स्थानीय प्रशासन के पत्र और निर्देश भी कंपनी पर बेअसर रहे, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
नगर परिषद के अनुसार, 19 ट्यूबवेल में से 5 पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जबकि शेष 14 का जलस्तर भी लगातार घट रहा है। इससे जल गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और लोगों को दूषित पानी मिलने की शिकायतें बढ़ रही हैं। भीषण गर्मी के बीच यह स्थिति और गंभीर हो गई है।
इस पूरे मामले को लेकर नगर में कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि योजना के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार।।
“कंपनी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।”
— पप्पू रेवाराम, अध्यक्ष, नगर परिषद सांची
“हमने पत्र जारी कर स्वयं निरीक्षण किया है। कंपनी ने 20 अप्रैल तक जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है।”
— रामलाल कुश्वाह, सीएमओ, नगर परिषद सांची
“अधिकांश लाइनों की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। 20 अप्रैल तक जलापूर्ति शुरू कर देंगे।”
— आकाश, इंजीनियर, अर्बन डेवलपमेंट कंपनी
करोड़ों खर्च के बाद भी प्यासा सांची—अब 20 अप्रैल की तारीख पर टिकी हैं लोगों की उम्मीदें।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार